Ro no D15139/23

स्व-सहायता समूह से जुड़कर धनेश्वरी ने खोला कृषि केंद्र और फोटोकापी सेंटर

*लाखों की आय अर्जित कर बनीं लखपति दीदी, महिलाओं के लिए प्रेरणा*

रायपुर, 01 जून 2026/ शासन की आजीविका संवर्धन योजनाएं ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम राम्हेपुर की निवासी श्रीमती धनेश्वरी जायसवाल अपने गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। कभी सीमित संसाधनों के बीच जीवनयापन करने वाली धनेश्वरी आज स्वावलंबन की नई पहचान बन चुकी हैं। धनेश्वरी जायसवाल जय मां गायत्री महिला स्व-सहायता समूह से सक्रिय रूप से जुड़ी हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नियमित आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी का अवसर मिला, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हुई। वर्तमान में उन्हें समूह के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 06 हजार रुपये की आय प्राप्त हो रही है।

समूह के माध्यम से उन्हें 15 हजार रुपये की चक्रीय निधि तथा 60 हजार रुपये का सामुदायिक निवेश कोष प्राप्त हुआ। इस सहायता राशि का उपयोग उन्होंने स्वरोजगार की दिशा में किया और गांव में फोटोकॉपी एवं स्टेशनरी दुकान की शुरुआत की। व्यवसाय में सफलता मिलने के बाद उन्होंने आगे बढ़ते हुए 03 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर कृषि केंद्र की स्थापना की। धनेश्वरी की मेहनत और लगन का परिणाम है कि आज उनके कृषि केंद्र से उन्हें लगभग 04 लाख रुपये से अधिक की आय प्राप्त हो चुकी है। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि परिवार का जीवन स्तर भी बेहतर हुआ है। अब वे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यवसाय का संचालन कर रही हैं और अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। धनेश्वरी जायसवाल ने कहा कि समूह के सहयोग और शासन की योजनाओं से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया। उन्होंने इस सफलता के लिए शासन-प्रशासन एवं आजीविका मिशन के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    जीपीएम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में दिखी विकास और सुशासन की शानदार तस्वीर, विभागीय प्रदर्शनियां बनीं आकर्षण का केंद्र

      शासन की जनहितैषी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों से रूबरू हुए नागरिक, विभागीय प्रदर्शनियां बनीं आकर्षण का केंद्र मुख्य अतिथि विधायक श्री धर्मजीत सिंह एवं विशिष्ट अतिथियों ने किया…

    Read more

    प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद श्री विजय बघेल

      बेमेतरा जिला स्तरीय राज्योत्सव में सांसद श्री विजय बघेल ने गिनाईं प्रदेश और जिले के विकास की उपलब्धियां, जिलेवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई…

    Read more

    NATIONAL

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा