Ro no D15139/23

कंगना रनौत के बाद अब भूमि पेडनेकर की राजनीति में एंट्री? खुद दिया ये जवाब

भूमि पेडनेकर ने भविष्य में राजनीति में आने की संभावना को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि देश की सेवा करना हमेशा से उनकी प्राथमिकता रही है और अगर भविष्य में उन्हें किसी बड़े लेवल पर लोगों के लिए काम करने का मौका मिलता है, तो वह इस बारे में जरूर सोचेंगी. एनडीटीवी मराठी के कार्यक्रम ‘मंच’ में महाराष्ट्र में महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में भूमि शामिल हुईं. इस दौरान उनसे राजनीति में आने को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया.

राजनीति को लेकर क्या बोलीं भूमि पेडनेकर?

राजनीति में आने के सवाल पर भूमि पेडनेकर ने कहा, “देखिए, मेरे खून में देश की सेवा है. अब वह किसी भी रूप में सामने आए. मैं अपनी कहानियों और फिल्मों के जरिए वही करने की कोशिश कर रही हूं. अगर आगे मुझे ऐसा मौका मिलता है कि मैं और गहराई से लोगों के लिए काम कर सकूं, तो क्यों नहीं?” उन्होंने आगे कहा, “मेरी सोच हमेशा बहुत सरल रही है. मैं जितना अपने देश की सेवा कर सकती हूं, उतना जरूर करूंगी. मैं पर्दे के बाहर भी जो काम करती हूं, उसके पीछे यही भावना होती है. क्योंकि मैं ऐसी ही हूं. अब यह सेवा किसी भी रूप में सामने आए, मैं उसके लिए तैयार हूं.”

परिवार का राजनीति से रहा है संबंध

भूमि पेडनेकर का परिवार पहले से राजनीति से जुड़ा रहा है. उनके पिता सतीश पेडनेकर महाराष्ट्र सरकार में गृह और श्रम मंत्री रह चुके हैं.

करियर में भी व्यस्त हैं भूमि पेडनेकर

वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर पिछली बार क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘दलदल’ में नजर आई थीं. यह सीरीज जनवरी 2026 में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूमि ने एक नई फिल्म भी साइन की है, जिसमें वह एक वकील की भूमिका निभाती दिखाई देंगी. यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म बताई जा रही है.

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार