Ro no D15139/23

18वें दिन ‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई हुई सुस्त, लाखों में सिमटा कलेक्शन

Pati Patni Aur Woh Do Collection: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की नई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को सिनेमाघरों में 18 दिन पूरे हो चुके हैं. फिल्म ने अपने तीसरे वीकेंड पर तो थोड़ी बेहतर कमाई की थी, लेकिन जैसे ही सोमवार का कामकाजी दिन शुरू हुआ, इसका बिजनेस काफी ठंडा पड़ गया. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट आई है और अब यह लाखों में सिमट कर रह गई है.

जानें 18वें दिन की कमाई

Sacnilk की आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने अपने 18वें दिन यानी सोमबार को भारत में केवल 80 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इससे ठीक एक दिन पहले यानी 17वें दिन फिल्म ने 2 करोड़ रुपये कमाए थे. इस तरह रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में 60 प्रतिशत की गिरावट आई है. आपको बता दें कि देश भर के सिनेमाघरों में यह फिल्म अभी भी 2,707 शोज पर चल रही है और सोमवार को इसे देखने के लिए थिएटरों में केवल 11.81 प्रतिशत दर्शक ही पहुंचे.

भारत में फिल्म की कुल कमाई

इस नई कमाई को मिलाकर आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल 47.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं अगर टैक्स मिलाकर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो भारत में यह आंकड़ा 56.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 29 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, लेकिन उसके बाद से इसकी रफ्तार लगातार धीमी होती जा रही है.

विदेशों में कितनी हुई कमाई ?

भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ यह फिल्म विदेशों में भी रिलीज हुई है. विदेशों से इस फिल्म को अब तक कुल 7.65 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन मिला है. अगर हम भारत और विदेश दोनों जगहों की कुल कलेक्शन को जोड़ दें, तो इस फिल्म का पूरी दुनिया में कुल ग्रॉस कलेक्शन 64.35 करोड़ रुपये हो चुका है.

फिल्म के बारे में

यह फिल्म साल 2019 में आई ‘पति पत्नी और वो’ का दूसरा पार्ट है, लेकिन इसकी कहानी और कलाकार बिल्कुल नए हैं. फिल्म की कहानी प्रयागराज के एक शादीशुदा जोड़े की है, जिनकी जिंदगी में एक गलत फैसले की वजह से बहुत सी गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!