Ro no D15139/23

ईट एवं रेत का अवैध परिवहन करने पर 1 माजदा एवं 3 ट्रैक्टर जप्त

*खनिज विभाग की कार्रवाई*

राजनांदगांव 02 जून 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम चांदो, बंशीबंजारी, खुज्जी, कुमरदा, साल्हे, छुरिया, बाबूटोला, चिचोला, तुमड़ीबोड़, सुकुलदैहान सहित अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अवैध रूप में ईट एवं रेत का परिवहन करने पर 1 माजदा एवं 3 ट्रैक्टर को जप्त किया गया। इसके तहत ग्राम टप्पा में मडिय़ान निवासी घनश्याम वर्मा के स्वामित्व के माजदा सीजी 08 एल 3103 वाहन से वाहन चालक देवीलाल द्वारा ईट का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए जप्त कर थाना तुमड़ीबोड़ को सुपुर्द किया गया। इसी तरह ग्राम बाबूटोला में ग्राम बाबूटोला निवासी ट्रैक्टर सोल्ड सोनालिका के मालिक व वाहन चालक टेकराम पाल, टैक्टर सीजी एआर 6853 के मालिक व वाहन चालक मनीष कुमार पाल द्वारा एवं टै्रक्टर सोल्ड स्वराज के मालिक व वाहन चालक रितेष सिन्हा द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए जप्त कर थाना चिचोला को सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

  • Related Posts

    आगामी जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में फ्लैग मार्च – असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही

    🔷 *शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की पैनी नजर – अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, शराबखोरी एवं उपद्रवी गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस*   🔷 *त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण…

    Read more

    नेपाल बाढ़ आपदा से प्रभावितों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

    धमतरी, 01 सितंबर 2026/ नेपाल बाढ़ आपदा प्रभावितों के लिए कलेक्टर के श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर कलेक्टोरेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार