Ro no D15139/23

कंडम वाहनों के नीलामी की कार्रवाई की जा रही

राजनांदगांव 02 जून 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में वर्षों से संचालित 108 संजीवनी एक्सप्रेस एवं 102 महतारी एक्सप्रेस सेवाओं के पुराने और अनुपयोगी वाहनों को कंडम घोषित करने की कार्रवाई की जा रही है। ये वाहन वर्ष 2011 एवं 2013 मॉडल के हैं तथा 4 लाख से 6 लाख किलोमीटर तक चल चुके हैं, जिसके कारण इनकी स्थिति अत्यधिक जर्जर हो गई है। उन्होंने बताया कि वाहनों के रखरखाव एवं मरम्मत पर अत्यधिक व्यय आने तथा तकनीकी रूप से उपयोग योग्य नहीं रहने के कारण इन्हें संचालित करना संभव नहीं है। इसी को देखते हुए शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कंडम घोषित करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कंडम समिति एवं लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा निरीक्षण उपरांत संबंधित वाहनों को कंडम घोषित किया जा चुका है। साथ ही इन वाहनों के पंजीयन कोड-02 को निरस्त करने की कार्रवाई भी पूर्ण कर ली गई है। सभी कार्रवाई पूर्ण होने पर शासन से अनुमति पश्चात एमएसटीसीई से नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। जिले के अंतर्गत 12 नग महतारी एक्सप्रेस 102, 7 नग संजीवनी एक्सप्रेस 108 एवं 4 नग शासकीय वाहन अधिनस्थ है।

  • Related Posts

    फिर हत्या :मेरे शहर को किसकी नजर लगी – कन्हैया

    असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद रायपुर में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है ? कन्हैया रायपुर । राजधानी रायपुर में लगातार हो रही हत्याओं, सट्टे, अवैध शराब, गांजे…

    Read more

    बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान

      ड्रिप विधि से सब्जी की खेती ने बनाया ‘लखपति दीदी’, सालाना डेढ़ लाख की कमाई रायपुर. 31 अगस्त 2026. कभी गांव की सीमित जमीन सिर्फ घरेलू जरूरतों तक सीमित…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात