Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 के तहत कुहीकला में आयोजित हुआ जनसमस्या समाधान शिविर

– 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से प्राप्त हुए 1170 आवेदन, मौके पर कई प्रकरणों का किया गया निराकरण*

*- हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करते हुए किया गया सामग्री वितरण*

*- ग्राम पंचायत गर्रापार के किसानों को फसल चक्र परिवर्तन तथा जल संरक्षण की दिशा में विशेष प्रयास करने के लिए किया गया सम्मानित*

राजनांदगांव 02 जून 2026। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत कुहीकला में छठवें जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुहीकला क्लस्टर की 18 ग्राम पंचायत आलीवारा, भकुर्रा, पठानढोडग़ी, दैहान, दामाबंजारी, फाफामार, गैंदाटोला, गर्रापार, गेरूघाट, घोटिया, जयसिंगटोला, जोशीलमती, कल्लूबंजारी, केशाल, टिपानगढ़, कोलिहालमती, कुहीकला एवं मेटेपार के ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। शिविर में पंचायत, राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। शिविर के दौरान कुल 1170 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1163 मांग संबंधी तथा 7 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल है। प्राप्त आवेदनों में से मौके पर निराकरण योग्य प्रकरणों का तत्काल समाधान कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई तथा शेष आवेदनों के समयबद्ध निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
जनसमस्या निवारण शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को अभिनंदन पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही पात्र परिवारों को नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए तथा स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऋण स्वीकृति चेक प्रदान किए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र, स्वच्छता सामग्री किट तथा मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की गई तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। वही कृषि एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले ग्राम पंचायत गर्रापार के किसानों को फसल चक्र परिवर्तन अपनाने तथा जल संरक्षण एवं जल संवर्धन की दिशा में विशेष प्रयास करने के लिए सम्मानित किया गया। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा, जनपद पंचायत सदस्य श्री बालमुकुन्द कुंजाम, श्री उभेराम मण्डावी, श्रीमती रेखा गंधर्व, श्रीमती राधिका चंद्रवंशी, श्रीमती हेमिन साहू, एसडीएम श्री श्रीकांत कोराम, सीईओ जनपद पंचायत श्री होरीलाल साहू सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
क्रमांक 18 —————–

  • Related Posts

    नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दी दबिश, गांजा और अवैध शराब जप्त

    पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) स्वयं पहुंचे मौके पर, नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों को दी कड़ी चेतावनी*   जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने अपनाया कड़ा रुख, कार्यों में लापरवाही बरतने पर हुई बड़ी कार्यवाही

    ग्राम पंचायत हीरापुर सचिव श्री अतुल कुमार दिवाकर तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित*     *शासकीय कार्य में गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता के लिए सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने की…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे, तो नौलखा हार बनवा दूंगा, सोने से आराम सोने से सुकून, सोना सबसे बेहतर, यही है मजमून वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे, तो नौलखा हार बनवा दूंगा, सोने से आराम सोने से सुकून, सोना सबसे बेहतर, यही है मजमून  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेतन्याहू पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- आखिर कर क्या रहे हैं आप

    नेतन्याहू पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- आखिर कर क्या रहे हैं आप

    MLC इलेक्शन में सिर्फ 2 को छोड़ बाकी सभी हो सकते हैं नये चेहरे, 8 जून को नॉमिनेशन का आखिरी दिन

    MLC इलेक्शन में सिर्फ 2 को छोड़ बाकी सभी हो सकते हैं नये चेहरे, 8 जून को नॉमिनेशन का आखिरी दिन

    बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

    बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

    राबड़ी आवास पर सियासी हलचल तेज, तेज प्रताप बोले- जब पूर्व सीएम आवास खाली करेंगे तो राबड़ी देवी भी कर देंगी

    राबड़ी आवास पर सियासी हलचल तेज, तेज प्रताप बोले- जब पूर्व सीएम आवास खाली करेंगे तो राबड़ी देवी भी कर देंगी

    बाल-बाल बचे गुजरात के खिलाड़ी, होटल लौटते समय टीम बस में हुआ शॉर्ट सर्किट

    बाल-बाल बचे गुजरात के खिलाड़ी, होटल लौटते समय टीम बस में हुआ शॉर्ट सर्किट