Ro no D15139/23

हमले के बाद खान सर की कोचिंग बंद, बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने लगाए जिंदाबाद के नारे

Khan Sir Coaching Controversy: पटना में मंगलवार रात हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद खान सर ने बड़ा फैसला लिया है. बुधवार (3 जून) को उनकी कोचिंग पूरी तरह बंद रहेगी और अगले कुछ दिनों तक संस्थान के संचालन पर रोक रहने की संभावना है. घटना के बाद कोचिंग परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया था. आज सुबह बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग पहुंचे हैं. छात्रों ने खान सर जिंदाबाद के नारे लगाए. खान सर ने छात्रों से कहा कि आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी.

खान सर ने बताया कि कुछ लोग कोचिंग में घुस आए और गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया. घटना के समय ऑनलाइन क्लासेस भी चल रही थीं. घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

घटना के बाद कोचिंग परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बिल्डिंग के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके. हमले के बाद खान सर ने मीडिया से बातचीत में सुरक्षा की भी मांग की है.

धमकी और साजिश के आरोप

खान सर ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने कोचिंग को दो दिन के अंदर ‘उड़ा देने’ की धमकी दी है. उन्होंने इसे सुनियोजित और बचकाना हरकत बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगल-बगल के कुछ कोचिंग वाले इस घटना में शामिल हो सकते हैं.

गोलीबारी के बयान पर सफाई

शुरुआत में खान सर ने गोली चलने की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उस समय माहौल काफी तनावपूर्ण था, जिससे स्थिति को लेकर भ्रम हो गया. उन्होंने आगे कहा कि जैसा गार्ड ने बताया वही मैंने बोला. मारपीट में गार्ड बुरी तरह से घायल हो गया है. उसका इलाज जारी है. पुलिस ने बताया कि अभी तक गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई है. जांच जारी है.

FIR दर्ज, CCTV से जांच

खान सर ने इस मामले में नामजद FIR दर्ज कराई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी है. पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा है कि सभी सबूतों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं टाउन DSP राजेश रंजन ने बताया कि शुरुआती जांच में गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल मामले में मारपीट और तोड़फोड़ की जांच जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना है.

  • Related Posts

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं…

    Read more

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता से भारती जनानी की रिपोर्ट राज्य में औद्योगिक विकास, नये पूंजी निवेश और रोजगार सृजन को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी गुरुवार को राज्य सचिवालय (नबान्न)…

    Read more

    NATIONAL

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह*  प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार  *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड