Ro no D15139/23

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में अनियमितता का मामला: रांची के छात्र सार्थक सिद्धांत ने राहुल गांधी से की मुलाकात

CBSE OSM: सीबीएसई की 12वीं कक्षा के छात्र और रांची के निवासी सार्थक सिद्धांत द्वारा सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में कथित अनियमितताओं को उजागर करने का मामला अब संसद तक पहुंच गया है. मंगलवार को सार्थक ने संसद भवन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सीबीएसई की टेंडर प्रक्रिया में बरती गई कथित गड़बड़ियों पर जानकारी दी.

संसदीय समिति के सामने बात रखने का मिला मौका

सार्थक को संसद की एक महत्वपूर्ण समिति के समक्ष भी अपनी बात रखने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. 17 वर्षीय सार्थक ने इसी वर्ष सीबीएसई से 12वीं की परीक्षा दी है. परीक्षा परिणाम के बाद जब उन्होंने अपनी स्कैन आंसर शीट देखी, तो उन्हें मार्किंग प्रक्रिया में गड़बड़ियों का संदेह हुआ. इसके बाद उन्होंने सीबीएसई के सार्वजनिक टेंडर डॉक्यूमेंट्स का गहन अध्ययन शुरू किया.

नियमों में बदलाव कर लाभ पहुंचाने का आरोप

सार्थक का गंभीर आरोप है कि सीबीएसई के टेंडर नियमों में बदलाव कर किसी खास सर्विस प्रोवाइडर, कोएम्प्ट एडुटेक को अनुचित लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है. उन्होंने दावा किया कि फरवरी 2025 में जारी पहले टेंडर में टीसीएस और कोएम्प्ट एडुटेक शामिल थे, लेकिन बाद में टेंडर को हटाकर नियमों में बदलाव किए गए. सार्थक के अनुसार, ब्लैकलिस्टिंग और टर्नओवर जैसे पात्रता मानदंडों को इस प्रकार से संशोधित किया गया ताकि कोएम्प्ट एडुटेक आसानी से योग्य हो सके.

ब्लॉग के माध्यम से सार्वजनिक किए तथ्य

सार्थक ने अपने शोध और दस्तावेजों के आधार पर एक ब्लॉग के माध्यम से इन खामियों को सार्वजनिक किया था. एक छात्र द्वारा शिक्षा बोर्ड के टेंडर प्रक्रिया में इतनी बड़ी विसंगतियों को ढूंढ निकालने का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है.

  • Related Posts

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    US G20 Summit 2026 : एक तरफ अमेरिकी संसद में भारतीय उत्पादों पर 100 फीसदी तक का भारी-भरकम टैरिफ थोपने वाला बिल पास हो चुका है, तो दूसरी तरफ प्लानिंग है…

    Read more

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में छात्र की आत्महत्या के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. छात्रों, अभिभावकों और अन्य लोगों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन के बाद…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन