Ro no D15139/23

यातायात सुविधा और नागरिक मनोरंजन को मिलेगा नया आयाम, कलेक्टर ने लिया जायजा धमतरी के समग्र शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, फोरलेन सड़क एवं चौपाटी कार्यों का निरीक्षण

धमतरी, 03 जून 2026/ जिले में आधुनिक एवं सुरक्षित शहरी अधोसंरचना के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी शहर की प्रमुख फोरलेन सड़क परियोजनाओं तथा कांटा तालाब परिसर में विकसित किए जा रहे चौपाटी स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रारंभिक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक लगभग 4.4 किलोमीटर लंबाई की फोरलेन सड़क के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। परियोजना के अंतर्गत सड़क किनारे आवश्यक पेड़ों की कटिंग का कार्य शुरू हो चुका है तथा निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है। निर्माण कार्य जून माह के अंतिम सप्ताह अथवा जुलाई के प्रथम सप्ताह से तीव्र गति से प्रारंभ होने की संभावना है।
इसी प्रकार सिहावा चौक से कुल्यारी तक लगभग 5 किलोमीटर लंबाई की सड़क को फोरलेन के रूप में उन्नत किए जाने पर भी कलेक्टर ने कहा कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के पूर्ण होने से शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने में सहायता मिलेगी, आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनेगा तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित हो सकेगा।सड़क चोड़ीकरण इस तरह किया जा रहा है दोनों तरफ़ पाथ वे होंगे । भविष्य में पेयजल की पाइप लाइन की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उसकी भी पहले से समुचित व्यवस्था की जाएगी । ताकि सड़क को खोदने से बचा जा सके ।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कांटा तालाब परिसर में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे चौपाटी स्थल का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित मनोरंजन एवं सार्वजनिक अवकाश स्थल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौपाटी तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक सड़क मार्ग एवं प्रवेश द्वार निर्माण के संबंध में निजी एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सकारात्मक संवाद स्थापित कर सहमति बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीओ लोक निर्माण श्री मुरलीधर पैकरा, उपायुक्त नगर निगम श्री पी.सी. सर्वा सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में अधोसंरचना विकास के ऐसे कार्य न केवल नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगे, बल्कि धमतरी को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं भविष्य उन्मुख शहर के रूप में विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

  • Related Posts

    कबीरधाम मेरे सपनों का भारत चित्रकला में छात्र कृष्ण साहू प्रथम

    कवर्धा।  शासकीय  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी से मेरे सपनों का भारत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में भैया कृष्णा साहू ने चित्रकला प्रतियोगिता…

    Read more

    पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

    बिजली बिल में कमी से मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में बढ़े कदम कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी