Ro no D15139/23

आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजना विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र दुर्ग (कन्या) में प्रवेश के लिए आवेदन 15 जून तक

धमतरी, 03 जून 2026/ शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजनान्तर्गत विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र दुर्ग (कन्या) में रिक्त 76 सीटों में प्रवेश लेने हेतु अनुसुचित क्षेत्र में निवासरत अनुसुचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के इच्छुक विद्यार्थियों से आगामी 15 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रवेश स्नातक के प्रथम वर्ष में केवल गणित व वाणिज्य संकाय में ही होगा। छात्राओं का विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र में अस्थायी प्रवेश की प्रक्रिया की जायेगी। इसके बाद दुर्ग जिले के शासकीय महाविद्यालय में प्रवेश की ऑनलाईन प्रक्रिया हेतु प्रशासकीय अधिकारी, विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र दुर्ग द्वारा मार्गदर्शित किया जायेगा। आवेदक द्वारा सर्वप्रथम विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र छात्रावास में रहने की व्यवस्था हेतु सम्पर्क कर जानकारी लेने के बाद ही दुर्ग के महाविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया हेतु आवेदन जमा करना अनिवार्य है। इस संबंध में विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण (कन्या) केन्द्र, दुर्ग के दूरभाष नम्बर 07882-212088 में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सहायक आयुक्त ने यह भी बताया कि जिला दुर्ग के महाविद्यालयों में मेरिट अंक के आधार पर ही प्रवेश निर्धारित है। गंभीर बिमारी से ग्रसित छात्राआंे को जिला अस्पताल से पूर्ण स्वस्थ होने संबंधी चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है, पूर्ण स्वस्थ छात्राएं ही आवेदन कर सकतीं हैं। छात्राओं का अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति होना अनिवार्य है, छात्राओं का निवास प्रमाण पत्र अनुसूचित क्षेत्र का होना अनिवार्य है। इसके साथ ही छात्राओं को शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 12 वीं की परीक्षा गणित अथवा वाणिज्य संकाय से उत्तीण करना अनिवार्य है। विद्यार्थियों को अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा कि विज्ञान एवं वाणिज्य विषयों से स्नातक, स्नातकोत्तर तथा बी.एड की पढ़ाई के पश्चात् वे छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित क्षेत्र में शिक्षक के रूप में अपनी सेवा देने के लिए सहमत हैं। इच्छुक छात्राओं को आवेदन पत्र के साथ सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, कक्षा 12 वीं की अंकसूची, जिला अस्पताल द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति जमा करना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक विद्यार्थी कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) धमतरी में आवेदन प्राप्त कर 15 जून 2026 तक जमा कर सकते हैं।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!