Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना सहारा, पवित कुमार को मिला राशन कार्ड का लाभ

रायपुर, 03 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार के अंतर्गत खैरागढ़ जिले के ग्राम गोपालपुर में आयोजित समाधान शिविर ने अनेक जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं का समाधान किया। इन्हीं में से एक हैं विकासखंड छुईखदान के ग्राम गोपालपुर निवासी श्री पवित कुमार वर्मा (उम्र 32 वर्ष), जिन्हें लंबे समय से राशन कार्ड नहीं होने के कारण सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

सुशासन तिहार के दौरान आयोजित शिविर में श्री वर्मा ने अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके प्रकरण का परीक्षण किया गया और पात्रता अनुसार राशन कार्ड स्वीकृत कर प्रदान किया गया। राशन कार्ड प्राप्त होने के बाद अब श्री पवित कुमार वर्मा और उनके परिवार को शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का नियमित लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड मिलने से परिवार को आवश्यक खाद्यान्न उचित मूल्य पर उपलब्ध होगा, जिससे आर्थिक बोझ कम होगा और जीवनयापन में सुविधा मिलेगी।

श्री वर्मा ने अपनी समस्या के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन तथा सुशासन तिहार अभियान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल वास्तव में आम नागरिकों की समस्याओं को उनके गांव में ही हल करने का प्रभावी माध्यम बन रही है।

  • Related Posts

    कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आवेदक को मिली ऋण पुस्तिका

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। कलेक्टर जनदर्शन में बजरंगपुर-नवागांव निवासी श्री संजय कुमार साहू ने पृथक ऋण पुस्तिका नहीं मिलने की शिकायत प्रस्तुत की। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादवने मामले को गंभीरता…

    Read more

    प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान 1 अक्टूबर से पूर्णत: कैशलेस

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के आदेशानुसार सहदेव नगर स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान एवं मोहारा रोड स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान को…

    Read more

    NATIONAL

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा