Ro no D15139/23

किसानों को सुगमता से मिल रहा खाद, ग्राम सखौली के किसान कमलेश ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद समिति केंद्र में बिना किसी परेशानी के मिला परमिट और चेक, खेती के लिए खाद की हुई आपूर्ति

अम्बिकापुर 03 जून 2026/  राज्य शासन की किसान हितैषी नीतियों के चलते अन्नदाताओं को अब खेती-किसानी के कार्यों के लिए आसानी से खाद्य-बीज की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को सुगमता से खाद और बीज उपलब्ध करायें जा रहे हैं। शासन की इस पारदर्शी और त्वरित व्यवस्था से किसान बेहद खुश हैं।

बिना किसी परेशानी के तत्काल मिला परमिट और चेक
अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सखौली के प्रगतिशील किसान श्री कमलेश राजवाड़े ने शासन की सुगम व्यवस्था का लाभ उठाते हुए अपना अनुभव साझा किया है। श्री कमलेश ने बताया कि वे स्थानीय समिति केंद्र में यूरिया खाद लेने गए थे। वहां पहुंचते ही बिना किसी विलंब के उनका परमिट कट गया और उन्हें तत्काल खाद उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही उन्हें समय पर उनकी राशि का चेक भी तुरंत प्राप्त हो गया। श्री कमलेश ने बताया कि समिति में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

2 एकड़ में करते हैं धान और सब्जियों की खेती
कृषक श्री कमलेश राजवाड़े ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ कृषि भूमि है। समिति से उन्हें खेती के लिए 2 बोरी यूरिया, 1 बोरी इको और 1 बोरी राखड़ खाद अत्यंत सुगमता से मिल गया है। उन्होंने बताया कि वे खरीफ सीजन में मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं और बाकी मौसम में आलू, गोभी, टमाटर जैसी सब्जियों का उत्पादन करते हैं। समय पर आवश्यक मात्रा में खाद मिल जाने से अब वे अपनी फसलों का बेहतर उत्पादन ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री जी का जताया आभार
समिति केंद्र में खाद वितरण और भुगतान की त्वरित एवं सुगम व्यवस्था से प्रसन्न होकर किसान कमलेश राजवाड़े ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि समिति में आते ही तुरंत खाद और परमिट मिलने की यह पारदर्शी व्यवस्था हम किसानों के लिए बहुत बड़ी राहत है।

  • Related Posts

    कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आवेदक को मिली ऋण पुस्तिका

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। कलेक्टर जनदर्शन में बजरंगपुर-नवागांव निवासी श्री संजय कुमार साहू ने पृथक ऋण पुस्तिका नहीं मिलने की शिकायत प्रस्तुत की। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादवने मामले को गंभीरता…

    Read more

    प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान 1 अक्टूबर से पूर्णत: कैशलेस

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के आदेशानुसार सहदेव नगर स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान एवं मोहारा रोड स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान को…

    Read more

    NATIONAL

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा