Ro no D15139/23

सेवानिवृत्ति के दिन ही मिला पीपीओ, शिक्षा विभाग के 7 कर्मचारियों को मिला सम्मान कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशन में समय पर पूरी हुई पेंशन प्रक्रिया शॉल-श्रीफल भेंट कर दी गई विदाई

 जशपुरनगर 03 जून 2026/ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी  नरेन्द्र कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर ही पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) उपलब्ध कराया गया। जिला शिक्षा कार्यालय जशपुर में आयोजित सम्मान समारोह में 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हुए शिक्षा विभाग के 7 कर्मचारियों को पीपीओ सहित आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सिन्हा ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

सम्मानित किए गए कर्मचारियों में विकासखंड जशपुर के श्री प्रभु सहाय तिर्की, प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बोकी, विकासखंड पत्थलगांव के श्री विजय कुमार तिग्गा, प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला हिरवा पारा तथा श्री आनन्द कुमार चौहान, प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला छोटकीपारा तिलडेगा शामिल हैं। इसी प्रकार विकासखंड कांसाबेल की श्रीमती दोमेतिला टोप्पो, प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला चिड़ोरा, श्री सुमन्त साय, प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कटंगखार, श्री आदम एक्का, प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देवरी तथा श्रीमती अगुस्टीना कुजूर, प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ढुढ़रूडांड़ को भी पीपीओ एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री सिन्हा ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और शैक्षणिक सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में सेवानिवृत्ति से पूर्व ही समस्त आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर पीपीओ तैयार किए जाने की व्यवस्था से कर्मचारियों में विशेष संतोष और प्रसन्नता देखी गई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पेंशन भुगतान आदेश मिलने से उन्हें अनावश्यक कार्यालयीन प्रक्रियाओं और परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम में जिला शिक्षा कार्यालय के अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में शुभकामनाएं व्यक्त कीं। यह पहल प्रशासन की संवेदनशीलता तथा कर्मचारी हितैषी कार्यप्रणाली का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है।

  • Related Posts

    जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बिड़ौरी की तस्वीर, हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल 40 किलोलीटर जलागार और 150 घरेलू नल कनेक्शनों से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

      रायपुर 05 अगस्त 2026//लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत खैरागढ़ जिले के विकासखंड छुईखदान की ग्राम पंचायत आमगांव के आश्रित ग्राम बिड़ौरी में हर घर…

    Read more

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार

      11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली रायपुर,05 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस