Ro no D15139/23

बोरिंग पराठों और स्नैक्स को कहें गुडबाय, सुबह के नाश्ते में बनाएं टेस्टी और सुपर हेल्दी मूंग पालक पूरी

Moong Palak Puri: अगर आप हर दिन वही पराठे और बोरिंग स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ ऐसा ट्राय करना चाहते हैं जो सिर्फ टेस्टी न हो बल्कि हेल्दी भी हो, तो ऐसे में मूंग पालक पूरी आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस साबित हो सकती है. मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जबकि पालक में आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है. जब आप इन दोनों ही चीजों के कॉम्बिनेशन से यह पूरी तैयार करते हैं, तो इसे खाकर आपके शरीर को सिर्फ ताकत नहीं मिलती है, बल्कि लंबे समय तक शरीर को नॉन-स्टॉप एनर्जी भी मिलती रहती है. अगर आप अपने बच्चे के लिए एक हेल्दी स्नैक की तलाश कर रहे हैं तो भी यह एक बेहतरीन चॉइस बन सकता है. इस डिश की खास बात है कि इसे बनाना आसान है और इसमें ज्यादा समय भी बर्बाद नहीं होता है. आप इसे सुबह के नाश्ते, लंच बॉक्स या फिर शाम ही हल्की भूख को मिटाने के लिए मिनटों में तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

मूंग पालक पूरी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • भिगोई हुई मूंग दाल – 1 कप
  • पालक – 1 कप
  • हरी मिर्च – 1 से 2
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • जीरा – आधा चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • हल्दी – एक चौथाई चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • तेल – तलने के लिए

मूंग पालक पूरी बनाने की आसान रेसिपी

  • मूंग पालक पूरी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 3 से 4 घंटे पानी में भिगोकर रख दें. इसके बाद इसे धोकर हरी मिर्च और अदरक के साथ मिक्सर में थोड़ा मोटा पेस्ट बना लें. अब पालक को अच्छे से धोकर बारीक काट लें या पेस्ट बना लें.
  • इसके बाद एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें मूंग दाल का पेस्ट और पालक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च और जीरा डालकर मिक्स करें और धीरे-धीरे पानी डालते हुए थोड़ा टाइट आटा गूंथ लें. आटे को 10 से 15 मिनट ढककर रख दें ताकि वह अच्छे से सेट हो जाए.
  • अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें गोल पूरी की तरह बेल लें. इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और पूरियों को मीडियम आंच पर गोल्डन और फूला हुआ होने तक तलें. दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाने के बाद निकाल लें.
  • मूंग पालक पूरी को आप गर्मागर्म आलू की सब्जी, दही या अचार के साथ परोस सकते हैं. यह ब्रेकफास्ट, लंच बॉक्स या शाम की हल्की भूख के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है.
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में पहला दिव्यांग तीज मिलन कराने वाली शुभांगी आप्टे, 14 साल से कर रही हैं निःशुल्क सेवा IMNB रिपोर्टर मनीषा नगारची की खास बातचीत

      IMNB NEWS – रायपुर   रायपुर। राजधानी रायपुर की समाजसेवी डॉ. शुभांगी आप्टे किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। पर्यावरण संरक्षण से लेकर महिला सशक्तिकरण तक, उनके सेवा के…

    Read more

    केले के छिलके को कचरा समझने की न करें भूल, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

    Banana Peel Uses: केला खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन इसे खाने के बाद हम अक्सर छिलका सीधे डस्टबिन में डाल देते हैं. जबकि केले के छिलके का…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?