Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के तहत तर्रागोंदी में आयोजित हुआ क्लस्टर शिविर, 642 आवेदनों पर हुई सुनवाई जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ हितग्राहियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, सामग्री एवं सहायता राशि

धमतरी, 04 जून 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को विकासखंड कुरूद के ग्राम पंचायत तर्रागोंदी में क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं मांग संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर में ग्राम पंचायत तर्रागोंदी, जोरातराई, सेमरा, सिलौटी, जुगदेही, कोर्रा, ईर्रा, गातापार, चरोटा, भेण्डरा, सुपेला, पचपेड़ी, रामपुर, हंचलपुर, बोरझरा, गाड़ाडीह, सिलघट एवं सेमरा (बी) सहित कुल 18 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर में कुल 642 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 624 मांग संबंधी तथा 18 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल थे। प्राप्त आवेदनों में से 170 मांग एवं 2 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर आवेदकों को राहत प्रदान की गई। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को समयबद्ध निराकरण के लिए प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम में सभापति जिला पंचायत की श्रीमती पूजा राजू सिन्हा, जनपद पंचायत कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी हेमंत साहू, उपाध्यक्ष श्री सतीश जैन, जनपद सदस्य श्रीमती डिकेश्वरी देवांगन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर में डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्रीमती वेरनादत्त एक्का तथा जनपद पंचायत कुरूद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री अमित कुमार सेन ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, चेक, किट, उपकरण, सामग्री एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्ड वितरित किए गए। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे शासन और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास को और अधिक मजबूती मिली।

  • Related Posts

    नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *अंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी*   *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’…

    Read more

    ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर

    *आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान*   रायपुर, 27 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के भिलाई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन मिलन’…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान