Ro no D15139/23

सुशासन तिहार : परसट्ठी समाधान शिविर में 370 आवेदनों का मौके पर निराकरण, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की सीधी सौगात

धमतरी, 4 जून 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज विकासखंड मगरलोड के ग्राम पंचायत परसट्ठी में क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में परसट्ठी, नवागांव, चंदना, चन्द्रसुर, बुड़ेनी, भेण्डरी, परेवाडीह, मोहरेंगा, कुण्डेल एवं धौराभाठा (कु.) सहित 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर में प्राप्त मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदनों के निराकरण को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन द्वारा मौके पर ही बड़ी संख्या में प्रकरणों का समाधान किया गया। परसट्ठी क्लस्टर में कुल 642 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 608 मांग एवं 34 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। इनमें से 368 मांग तथा 2 शिकायतों सहित कुल 370 आवेदनों का तत्काल निराकरण कर संबंधित हितग्राहियों को जानकारी प्रदान की गई। शेष प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही भी संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित समय-सीमा में की जा रही है।

समाधान शिविर केवल शिकायत निवारण का मंच नहीं रहा, बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम भी बना। शिविर में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं की स्वीकृतियां, प्रमाण पत्र और आवश्यक सामग्री वितरित की गई। जनपद पंचायत मगरलोड द्वारा तीन हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड प्रदान किए गए, वहीं समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को श्रम कार्ड वितरित कर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की पहल की गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर स्थल पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर 58 ग्रामीणों का सिकल सेल, रक्तचाप, मधुमेह, सर्दी-बुखार एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही पात्र वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड भी वितरित किए गए। परिवहन संबंधी सेवाओं के तहत 12 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए तथा पांच हितग्राहियों को मौके पर लाइसेंस प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष श्री विरेन्द्र कुमार साहू, कृषि सभापति श्री राजेश कुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना डेमू साहू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे तथा प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

ग्रामीणों ने समाधान शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने और समस्याओं के त्वरित निराकरण पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे जनहित में प्रभावी पहल बताया। सुशासन तिहार के तहत आयोजित ऐसे शिविर शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच को गांव-गांव तक सुनिश्चित कर रहे हैं।

  • Related Posts

    नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *अंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी*   *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’…

    Read more

    ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर

    *आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान*   रायपुर, 27 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के भिलाई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन मिलन’…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान