Ro no D15139/23

विश्व साइकिल दिवस पर निकली ’’संडे ऑन साइकिल’’ रैली, 300 से अधिक साइकिलिस्ट हुए शामिल

अम्बिकापुर 07 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को ’’संडे ऑन साइकिल’’ रैली का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता एवं फिट जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में स्कूली विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों सहित लगभग 300 साइकिलिस्टों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

साइकिल रैली को नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, एमआईसी सदस्य श्री शशिकांत जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो ने घड़ी चैक से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली घड़ी चैक से प्रारंभ होकर महामाया चैक, गुरुनानक चैक, लरंगसाय चैक एवं गांधी चैक होते हुए पुनः घड़ी चैक पहुंचकर सम्पन्न हुई।

अतिथियों ने स्वयं भी रैली में सहभागिता कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नियमित साइकिलिंग एवं खेलकूद को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि साइकिलिंग न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि यह स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का भी प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री रामकुमार सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी विभागों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कृषि विभाग के उप संचालक श्री पीताम्बर दीवान, माई भारत के जिला युवा अधिकारी श्री प्रिन्स सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री विकास सिंह, आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंधक श्री रमेश चन्द्रा, जिला पंचायत की लेखा अधिकारी श्रीमती महामाया ओझा सहित पुलिस, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। यातायात प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा रैली के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री राकेश मिश्रा एवं सुश्री सुनीता दास ने किया।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी