Ro no D15139/23

तेंदूपत्ता गोदाम कुकरेल में अग्नि सुरक्षा एवं अग्निशमन प्रशिक्षण का आयोजन

 

धमतरी, 09जून 2026/ बढ़ते तापमान एवं शुष्क मौसम के मद्देनजर तेंदूपत्ता भंडारण स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वनमंडल धमतरी अंतर्गत परिक्षेत्र केरेगांव के तेंदूपत्ता गोदाम कुकरेल में अग्नि सुरक्षा एवं अग्निशमन प्रशिक्षण सह प्रदर्शन (फायर सेफ्टी डेमो) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला यूनियन धमतरी के प्रबंध संचालक श्री जाधव श्रीकृष्ण के निर्देशानुसार किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग धमतरी के अनुभवी अधिकारी श्री दिलीप निषाद एवं उनकी टीम ने अधिकारियों, कर्मचारियों तथा गोदाम प्रहरियों को आग से बचाव, आग लगने की संभावित परिस्थितियों, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग तथा आपदा की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर उनकी कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया।
अग्निशमन विभाग की टीम ने बताया कि गर्मी के मौसम में विद्युत शॉर्ट सर्किट, ज्वलनशील पदार्थों का असुरक्षित भंडारण, खुली आग का उपयोग, बीड़ी-सिगरेट के अवशेष एवं लापरवाहीवश उत्पन्न चिंगारियां आगजनी की प्रमुख वजह बनती हैं। तेंदूपत्ता जैसे अत्यधिक ज्वलनशील वन उत्पाद के सुरक्षित भंडारण हेतु विशेष सतर्कता आवश्यक है।
प्रशिक्षण के दौरान आग के विभिन्न वर्गों एवं उनसे निपटने के उपायों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि क्लास-ए श्रेणी की आग लकड़ी, कागज, कपड़ा, तेंदूपत्ता एवं अन्य सामान्य ज्वलनशील पदार्थों में लगती है, जबकि क्लास-बी ज्वलनशील तरल पदार्थों, क्लास-सी विद्युत एवं गैस संबंधी आग तथा क्लास-डी ज्वलनशील धातुओं से संबंधित आग होती है।
इस अवसर पर वाटर बेस्ड, फोम टाइप, कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂), एबीसी ड्राई केमिकल पाउडर (DCP) एवं स्पेशल ड्राई पाउडर अग्निशामक यंत्रों के उपयोग एवं उनकी प्रभावशीलता का प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताया गया कि विभिन्न प्रकार की आग में उपयुक्त अग्निशामक यंत्र का चयन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में जिला यूनियन धमतरी के उप प्रबंध संचालक श्री सूर्य प्रकाश ध्रुव, लेखापाल श्री अशोक कुमार नेताम, उपवन क्षेत्रपाल एवं गोदाम प्रभारी श्री राजेश वर्मा, श्री उमेश सिंह, वरिष्ठ कार्यपालक श्री गुड्डू दुफारे सहित जिला यूनियन धमतरी के अंतर्गत संचालित समस्त तेंदूपत्ता गोदामों के चौकीदार तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित किया गया। इससे तेंदूपत्ता भंडारण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी