Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना बनी खुशियों का आधार,

* कबीला के घर आई आर्थिक संबल की नई रोशनी*
रायपुर , 10 जून 2026/
महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने का मजबूत आधार भी बन रही है।

सूरजपुर जिले के ग्राम बैजनाथपुर की निवासी श्रीमती कबीला देवांगन के जीवन में भी इस योजना ने नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का संचार किया है। वे बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली राशि उनके परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बन गई है। इस राशि से वे घर की आवश्यक वस्तुएं, रसोई का सामान, साग-सब्जी तथा दैनिक उपयोग की अन्य जरूरतों को सहजता से पूरा कर पा रही हैं।

श्रीमती कबीला देवांगन कहती हैं कि पहले घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए कई बार आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब योजना से मिलने वाली नियमित सहायता ने उनकी चिंताओं को काफी हद तक कम कर दिया है। छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती और परिवार के खर्चों का बेहतर प्रबंधन संभव हो पा रहा है।
वे बताती हैं कि यह सहायता राशि केवल आर्थिक सहयोग नहीं है, बल्कि महिलाओं के सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाने का माध्यम भी है। अब उन्हें यह संतोष है कि वे परिवार की जिम्मेदारियों में अपनी सार्थक भागीदारी निभा रही हैं। उनके चेहरे की मुस्कान और आत्मविश्वास इस योजना की सफलता की कहानी स्वयं बयां करते हैं।

श्रीमती कबीला देवांगन ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली एक सराहनीय पहल है, जिसने उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर दिया है।

महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का पर्याय बन चुकी है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए परिवार और समाज में उनकी भूमिका को और अधिक मजबूत करने का कार्य कर रही है।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात