Ro no D15139/23

नैनो उर्वरक से अशोक शार्दुल को कम लागत में मिल रही अधिक उत्पादन

रायपुर , 10 जून 2026/ कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब कोंडागांव जिले में दिखाई देने लगे हैं। बड़ेराजपुर विकासखण्ड के प्रगतिशील किसान श्री अशोक शार्दुल नैनो उर्वरकों के सफल उपयोग से खेती में उल्लेखनीय परिवर्तन लाने वाले किसानों में शामिल हैं। नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग से उन्होंने न केवल उत्पादन बढ़ाया है, बल्कि खेती की लागत में भी कमी लाकर अपनी आय में वृद्धि की है।

श्री अशोक शार्दुल पिछले दो वर्षों से अपनी 16 एकड़ कृषि भूमि में धान एवं मक्का की खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले प्रति एकड़ लगभग 50 किलोग्राम दानेदार डीएपी का उपयोग करना पड़ता था, जिस पर करीब 1,850 रुपये का खर्च आता था। कृषि विभाग के मार्गदर्शन में नैनो डीएपी के उपयोग की शुरुआत करने के बाद उर्वरक की आवश्यकता में लगभग 50 प्रतिशत तक कमी आई है।

वर्तमान में वे प्रति एकड़ मात्र दो बोतल नैनो डीएपी का उपयोग कर रहे हैं, जिस पर लगभग 1,200 रुपये का खर्च आता है। इससे उर्वरक लागत में कमी आई है और उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। जहां पहले प्रति एकड़ 20 से 25 क्विंटल उत्पादन प्राप्त होता था, वहीं अब 30 से 35 क्विंटल तक उत्पादन मिल रहा है।

श्री शार्दुल बताते हैं कि नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के छिड़काव से पोषक तत्व पत्तों से सीधे पौधों तक पहुंचते हैं, जिससे फसलों को संतुलित एवं प्रभावी पोषण मिलता है। इसके परिणामस्वरूप पौधों की वृद्धि बेहतर होती है, जड़ें मजबूत बनती हैं तथा फसलों की रोग एवं कीटों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है। साथ ही मृदा स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे खेती अधिक टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बन रही है। नैनो उर्वरकों के उपयोग से प्राप्त सकारात्मक परिणामों ने  अशोक शार्दुल को खेती किसानी से अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है, जो कि उस क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नैनो उर्वरकों का बढ़ता उपयोग कृषि क्षेत्र में लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक

    रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

    3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने बिजली बिल लगभग शून्य, केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी से मिला बड़ा लाभ   रायपुर, 17 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान