Ro no D15139/23

प्री बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को – प्रेक्षक एवं फ्लाइंग स्क्वॉड दलों को दिया गया प्रशिक्षण

राजनांदगांव 10 जून 2026। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा 11 जून 2026 को आयोजित होने वाली प्री बी.एड. प्रवेश परीक्षा एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) एवं फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (एफएसटी) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में परीक्षा कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यापम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रेक्षकों एवं फ्लाइंग स्क्वॉड दलों को परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण, परीक्षार्थियों की जांच व्यवस्था, गोपनीय सामग्री की सुरक्षा, परीक्षा केंद्रों में अनुशासन बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश व्यवस्था, फ्रिस्किंग, वीडियोग्राफी, समय-सीमा के पालन एवं व्यापम द्वारा निर्धारित अन्य प्रावधानों की जानकारी भी प्रदान की गई।
बैठक में बताया गया कि जिले में प्री बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3 हजार 76 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 5 परीक्षा केंद्रों में 1 हजार 202 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दोनों परीक्षाओं का आयोजन 11 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार सुबह 9.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रेक्षकों एवं फ्लाइंग स्क्वॉड दलों को परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं नकलमुक्त संचालन के लिए सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा व्यापम के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

  • Related Posts

    जिले में होगा 2000 पीपल के पौधों का रोपण : कलेक्टर

    शीघ्र ही बनेगा बजरंगपुर-नवागांव में 400 मीटर लंबा 8-लेन सिन्थैटिक एथलेटिक ट्रैक*   *- सभी एसडीएम को गिरदावरी की समीक्षा करने के दिए निर्देश*   *- शहरी क्षेत्रों में अधोसंरचना…

    Read more

    ‘वंदे मातरम’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर छायाचित्र प्रदर्शनी

    *क्विज के जरिए छत्तीसगढ़ के वीर सेनानियों से रूबरू हुए स्कूली बच्चे एआई कैमरे ने बढ़ाया प्रदर्शनी का आकर्षण*   *टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन विद्यार्थियों ने…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल