Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों पर संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ करें कार्यवाही

धमतरी, 10 जून 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनांक 09 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का शुभारंभ किए जाने के पश्चात जिले में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में कार्यवाही प्रारंभ हो गई है। हेल्पलाइन संचालन के दूसरे दिन अर्थात् 10 जून 2026 तक जिले में कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों, अनुविभागीय अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने लॉगिन में प्राप्त आवेदनों का तत्काल परीक्षण करें तथा प्रत्येक प्रकरण पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई आवेदन संबंधित विभाग अथवा कार्यालय से संबद्ध नहीं है, तो उसे प्राप्ति की तिथि से तीन दिवस के भीतर कॉल सेंटर को रिटर्न किया जाना अनिवार्य है। निर्धारित समय-सीमा के उपरांत आवेदन वापस करने की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन हेतु जिला पंचायत के मीटिंग हॉल में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। प्रशिक्षण के दौरान पोर्टल संचालन, शिकायतों के पंजीयन एवं निराकरण की प्रक्रिया, प्रोफाइल अद्यतन, लॉगिन संबंधी जानकारी तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षण सामग्री, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लिंक एवं आवश्यक दिशा-निर्देश पूर्व में साझा किए जा चुके हैं।
प्राप्त आवेदनों के विश्लेषण के अनुसार सर्वाधिक 06 शिकायतें भूमि सीमांकन संबंधी तथा 04 शिकायतें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अपात्र स्वीकृत आवासों की किश्त राशि से संबंधित प्राप्त हुई हैं। इसके अतिरिक्त विद्युत, कृषि, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खनिज, श्रम तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की गई हैं।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शासन और आम नागरिकों के मध्य संवाद एवं समस्या समाधान का एक सशक्त माध्यम है। इस व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता न होकर वास्तविक समाधान आधारित होना चाहिए, ताकि आवेदकों को समय पर राहत प्राप्त हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक विभाग शिकायतों की नियमित समीक्षा करे तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न होने दे। गुणवत्तापूर्ण निराकरण से न केवल आमजन का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास सुदृढ़ होगा, बल्कि सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को भी बल मिलेगा।
जिले के सभी विभागों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा के भीतर तथ्यपरक, संतोषजनक एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात