Ro no D15139/23

जिले के शिक्षित बेरोजगारों के लिए इजराइल में रोजगार का सुनहरा अवसर, 3500 पदों पर होगी भर्ती दो वर्षीय अनुबंध पर मिलेगी नौकरी, लगभग 2 लाख रुपये प्रतिमाह तक का वेतन

जशपुरनगर 10 जून 2026/ जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए विदेश में रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। जिला रोजगार अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार इजराइल में वृद्धजन एवं दिव्यांगजनों की देखभाल के लिए 3500 पदों पर भर्ती की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को दो वर्ष की अनुबंध अवधि के लिए रोजगार प्रदान किया जाएगा तथा अनुबंध का नवीनीकरण भी संभव होगा। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।
उम्मीदवार को बेसिक अंग्रेजी का ज्ञान, न्यूनतम तीन वर्ष का वैध पासपोर्ट, शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। न्यूनतम लंबाई 1.5 मीटर तथा वजन 45 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। साथ ही अभ्यर्थी ने पूर्व में इजराइल में कार्य नहीं किया हो। वांछनीय योग्यताओं में जीडीए (जनरल ड्यूटी असिस्टेंट), एएनएम, जीएनएम, बी.एससी. नर्सिंग, पोस्ट बी.एससी. नर्सिंग, फिजियोथेरेपी तथा नर्स असिस्टेंट मिडवाइफरी शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 6443.85 एनआईएस लगभग दो लाख रुपये प्रतिमाह का सकल वेतन मिलेगा। वेतन से मेडिकल, आवास, भोजन एवं अन्य निर्धारित मदों की कटौतियां की जाएंगी। कर्मचारियों को आवास, भोजन, मेडिकल इंश्योरेंस, 9 राष्ट्रीय अवकाश, 16 दिन का वार्षिक अवकाश तथा सप्ताह में 6 कार्य दिवस की सुविधा मिलेगी।
कार्य की जिम्मेदारियों में वृद्धजन एवं दिव्यांगजनों की देखभाल, नहलाना, कपड़े बदलना, भोजन बनाना एवं खिलाना, दवा देना, बाहर ले जाना, खरीदारी करना तथा अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करना शामिल है। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत एनएसडीसी पंजीयन, मेडिकल जांच, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, पासपोर्ट शुल्क, वीडियो इंटरव्यू शुल्क, वीजा शुल्क, फ्लाइट टिकट तथा अन्य निर्धारित शुल्क देय होंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 8871202145 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात