Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026: कुदरगढ़ में अंतिम शिविर संपन्न, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

रायपुर, 10 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री के सुशासन और जनसंपर्क आधारित प्रशासन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सुशासन तिहार 2026 के तहत सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरगढ़ में अंतिम सुशासन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर ओड़गी, कालामांजन, गिरजापुर, पालदनौली, इंदरपुर, धुर, बभना, भंवरखोह, आनंदपुर, करी, कुप्पी, धरसेड़ी, चपदा, रामपुर और बांक सहित आसपास के अनेक ग्रामों के ग्रामीण उपस्थित रहे।

विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही प्राप्त आवेदनों और समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर आमजन को राहत पहुंचाई गई।

मुख्य अतिथि श्री पैकरा ने कहा कि सुशासन तिहार राज्य शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने तथा सेवा वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात