Ro no D15139/23

समिति उतरदा में खाद वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से जारी, किसानों को नियमानुसार उपलब्ध कराया जा रहा उर्वरक

 कोरबा 10 जून 2026/आदिम जाति सेवा  सहकारी समिति उतरदा द्वारा किसानों को खाद का वितरण पूरी पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुसार किया जा रहा है। समिति प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि समिति में खाद की उपलब्धता पर्याप्त है तथा किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप नियमानुसार नियमित रूप से उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।
समिति के अनुसार खरीफ सत्र 2026-27 के लिए शासन की मंशानुरूप मानसून से पहले ही  निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप खाद का भंडारण और वितरण कार्य  सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में समिति के पास कुल 2800 बोरी उर्वरक का भंडारण किया गया, जिसमें यूरिया 1400 बोरी, सुपर फॉस्फेट 700 बोरी, पोटाश 200 बोरी एवं डीएपी 500 बोरी शामिल हैं। इनमें से अब तक 2290 बोरी खाद किसानों को वितरित की जा चुकी है। जिसमें 925 बोरी यूरिया, 700 बोरी सुपर फॉस्फेट, 162 बोरी पोटाश तथा 500 बोरी डीएपी का वितरण किसानों के बीच किया गया है।
समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि खाद वितरण कार्य पूरी तरह पारदर्शी, सुव्यवस्थित और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित किसानों ने भी समिति की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि खाद का वितरण क्रमबद्ध तरीके से किया जा रहा है और पात्र किसानों को नियमानुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।
समिति प्रबंधन ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें तथा खाद प्राप्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समिति से संपर्क करें। समिति ने भरोसा दिलाया है कि सभी पात्र किसानों को बिना किसी भेदभाव के समय पर खाद वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

      1. मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार के नए अवसर सृजित करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन’…

    Read more

    आयुष विभाग व जिला प्रशासन का संयुक्त प्रयास बस्तर में विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

        597 ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार, 155 विद्यार्थियों ने सीखा योग जगदलपुर, 8 सितम्बर 2026/ आयुष संचालनालय के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार 7 सितंबर को…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर