Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन के तहत 6 गांवों की 4 एजेंसियों का अनुबंध निरस्त ईएमडी राशि राजसात, भविष्य में एजेंसियों की निविदाओं में भाग लेने पर रोक

रायपुर 10 जून 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देष पर जल जीवन मिषन में दिए गए कार्यों को पूर्ण नहीं किए जाने पर 6 ग्रामों के अनुबंधों को निरस्त किया गया है। निरस्त निविदाओं में एजेंसियों द्वारा जमा की गई ईएमडी राशि को राजसात करने के साथ नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अनुसार यह एजेंसियां भविष्य में जल जीवन मिशन के निविदा कार्योें में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान वे एजेंसियां जिनके द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण नहीं किए जाने के कारण आमजनों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है उनका अनुबंध निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया, जिसमें जिले के विकासखण्ड अभनपुर के ग्राम तर्री, कन्हेरा, एवं मुण्डरा की एजेंसी मेसर्स विष्णु प्रसाद अग्रवाल तथा विकासखण्ड तिल्दा के ग्राम तुलसी, मोतिमपुरकला एवं तरपोंगी की एजेंसियां मेसर्स रेखचंद अग्रवाल जांजगीर-चांपा, मेसर्स बीआर इन्फ्रास्ट्रक्चर रायपुर एवं मेसर्स मनीश अग्रवाल रायपुर के अनुबंधों का निरस्त किया गया।

कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत नलजल योजनाओं को पूर्ण किए जाने हेतु मार्च 2027 तक का लक्ष्य रखा गया है एवं जो निर्माण एजेंसियां समय पर कार्य पूर्ण नहीं करेंगी उनके विरूद्ध भविष्य में कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्र विष्णु देव साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची शिक्षा, जिला प्रशासन ने गांव में ही की विशेष व्यवस्था

        0 वनांचल के सांचरखुटरा में शिक्षकों की तैनाती और मध्यान्ह भोजन की सुविधा, अब बरसात भी नहीं रोक पाएगी बच्चों की पढ़ाई रायपुर, 26 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: PMEGP योजना से पंख लगे तुलेन्द्री के सपनों को

    *नारायणपुर में मिनी राईस मिल से 4 लोगों को मिला रोजगार*   रायपुर, 25 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) देश के बेरोजगार युवाओं और पारंपरिक कारीगरों के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार