Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 : सांकरा क्लस्टर शिविर में आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण

 

 

धमतरी, 11जून 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु विकासखण्ड नगरी के ग्राम पंचायत सांकरा में अंतिम दिन बीते बुधवार को क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 23 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर में कुल 1,297 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1,295 मांग एवं 2 शिकायतें शामिल थीं। प्राप्त आवेदनों में से 1,279 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि 18 मांग संबंधी आवेदन आवश्यक कार्यवाही हेतु उच्च कार्यालय स्तर पर प्रेषित किए गए।

शिविर में अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी श्री अरुण सार्वा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी श्री हदय लाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री अजय ध्रुव, जनपद सदस्य श्रीमती शशि ध्रुव, श्री राजेश गोसाई, श्री सिरधन सोम, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रवि दुबे, सरपंच श्री नागेन्द्र बोरझा, श्रीमती नगीना सोम तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती प्रीति दुर्गम, खाद्य अधिकारी एवं शिविर नोडल अधिकारी श्री बसंत कोर्राम तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नगरी श्री रोहित बोरझा सहित जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, फूड बास्केट, श्रवण यंत्र एवं सुपोषण किट सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 आयुष्मान कार्ड एवं 2 फूड बास्केट, समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 श्रवण यंत्र तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 7 सुपोषण किट का वितरण किया गया।

अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समय पर मिले तथा किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के निराकरण के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश देते हुए ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने पर शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच