Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना ललिता के लिए खुशी का आधार: मिला आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच

 

रायपुर, 11 जून 2026/ गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत लमना की ललिता अपने परिवार के स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को लेकर चिंतित रहती थीं। किसी भी गंभीर बीमारी या आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में इलाज का खर्च उनके परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन सकता था। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम लमना में आयोजित जनसमस्या शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने के बाद ललिता के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने बताया कि अब उनके परिवार को 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकेगी, जिससे भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी आर्थिक परेशानियों का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।

ललिता ने कहा कि पहले उन्हें इलाज के बढ़ते खर्च की चिंता रहती थी, लेकिन अब आयुष्मान कार्ड मिलने से उन्हें सुरक्षा और विश्वास का एहसास हुआ है। यह कार्ड उनके परिवार के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा। उन्होंने शासन की इस जनहितकारी पहल और सुशासन तिहार शिविर के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं अब सीधे ग्रामीणों तक पहुंच रही हैं और पात्र लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से न केवल लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्रतानुसार हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है।

  • Related Posts

    दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की लखपति दीदियों के हुनर की चमक, ‘छत्तीसकला’ से मिल रही नई पहचान

    *बिहान की लखपति दीदियों ने कोसा साड़ी, पारंपरिक वस्त्र, बेल मेटल शिल्प और स्थानीय उत्पादों के साथ राष्ट्रीय मंच पर दिखाई अपनी उद्यमिता*   *छत्तीसगढ़ के पांच जिलों की स्व-सहायता…

    Read more

    घर बैठे ‘तुंहर टोकन’ से आसान हुई धान बिक्री, रामपुर केंद्र में 826 किसानों को मिल रहा लाभ

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, ऑनलाइन टोकन और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी पर किसानों ने जताया संतोष…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी