Ro no D15139/23

राज्य शासन और जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल: दिव्यांग एतवारो को घर पहुंचकर मिली व्हीलचेयर, रुकी पेंशन भी होगी बहाल

समाज कल्याण विभाग ने तत्काल पहुंचाई सहायता, तकनीकी सुधार के बाद नियमित मिलेगा पेंशन का लाभ*

रायपुर , 12 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन सूरजपुर की तत्पर पहल से एक दिव्यांग युवती को न केवल तत्काल सहायता मिली, बल्कि उसकी रुकी हुई पेंशन बहाल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ग्राम पंचायत राई (माझापारा) निवासी 60 प्रतिशत दिव्यांग एतवारो की आर्थिक स्थिति और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी समस्या की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत पहुंचाई।

जिला प्रशासन के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री आलोक भवाल सहित विभागीय अधिकारियों की टीम एतवारो के घर पहुंची। अधिकारियों ने परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर वस्तुस्थिति का अवलोकन किया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि बैंक खाता नहीं खुल पाने तथा आधार संबंधी जानकारी अद्यतन नहीं होने के कारण उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान बाधित हो गया था।

हितग्राही की आवश्यकता को देखते हुए समाज कल्याण विभाग ने तत्काल राहत प्रदान करते हुए एतवारो को उनकी शारीरिक अवस्था के अनुरूप व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। साथ ही अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि नेशनल पेंशन पोर्टल में आवश्यक तकनीकी सुधार शीघ्र कराकर उनकी पेंशन राशि का नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

राज्य शासन की जनहितकारी सोच और जिला प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली के चलते मिली इस सहायता से एतवारो और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है। परिवार ने राज्य शासन, जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है।

  • Related Posts

    बंद कमरों में निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर पूर्ण सहमति, बाहर आकर लोकतंत्र पर हमला; हार की बौखलाहट में जनता को भड़काने की साजिश में जुटी कांग्रेस : डॉ. विजय शंकर मिश्रा

      *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठकों की वीडियो रिकॉर्डिंग गवाह—कांग्रेस प्रतिनिधियों ने खुद प्रक्रिया को माना पारदर्शी, अब बाहर फैला रहे झूठ *चुनावी हार के बाद अब संवैधानिक संस्थाओं को…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग