Ro no D15139/23

उम्मीदों को मिले नए पहिए: अबूझमाड़ के युवाओं ने साइकिल रिपेयरिंग सीखकर शुरू की आत्मनिर्भरता की नई राह

रायपुर,12 जून 2026/अबूझमाड़-एक ऐसा क्षेत्र जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ अपनी दुर्गमता के लिए भी जाना जाता है। लेकिन आज इस सुदूर अंचल की पहचान बदल रही है। यहाँ के युवा अब सिर्फ मुश्किलों से जूझ नहीं रहे, बल्कि अपने हुनर के दम पर आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत लिख रहे हैं।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की एक अनोखी और संवेदनशील पहल ने यहाँ के पाँच आदिवासी युवाओं की जिंदगी में उम्मीदों के नए पहिए लगा दिए हैं।

*हुनर का हाथ, ITBP का साथ*

अबूझमाड़ के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों कस्तूरमेटा, कुतुल, बेड़माकोटि, पदमकोट और नेलांगुर में तैनात 41वीं वाहिनी ITBP ने स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया।डीआईजी, सेक्टर मुख्यालय (भुवनेश्वर) के मार्गदर्शन और 41वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री बेनुधर नायक के निर्देशन में 14 दिवसीय आवासीय साइकिल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस पूरी पहल की सबसे खास बात यह रही कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क था। पाँचों युवाओं के रहने, खाने-पीने से लेकर परिवहन तक की सारी व्यवस्था आईटीबीपी द्वारा की गई, ताकि युवाओं को सीखने में कोई परेशानी न हो।

*सिर्फ रिपेयरिंग ही नहीं, मिला आजीविका का बड़ा विजन*

14 दिनों के इस सघन प्रशिक्षण में साइकिल प्रशिक्षक श्री योगेश ने युवाओं को साइकिल की मरम्मत, रखरखाव और सर्विसिंग से जुड़ी बारीकियां सैद्धांतिक और व्यावहारिक रूप से सिखाईं। लेकिन ITBP का मकसद सिर्फ साइकिल सुधारना सिखाने तक सीमित नहीं था।

प्रशिक्षण के दौरान इन युवाओं का नजरिया व्यापक बनाने के लिए उन्हें जिले के विभिन्न आजीविका केंद्रों का भ्रमण कराया गया, जिसमें उद्यानिकी फार्म,नारियल-आम के बागान मत्स्य पालन केंद्र तथा पारंपरिक कुम्हार शिल्प केंद्र शामिल थे।

इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य युवाओं को यह समझाना था कि वे अपने क्षेत्र में रहकर और कौन-कौन सी वैकल्पिक आजीविका गतिविधियों से जुड़ सकते हैं।

*आत्मनिर्भरता की किट: अब सीधे रोजगार की बारी*

प्रशिक्षित युवाओं का कहना है कि अब हमें काम की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा, हमारे हाथ में हुनर भी है और काम शुरू करने का साधन भी। प्रशिक्षण के समापन पर युवाओं को सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की पूरी चाबी सौंपी गई। ITBP द्वारा सभी सफल प्रतिभागियों को कपड़ों का किट और साइकिल रिपेयरिंग टूल किट प्रदान किया गया। इस टूल किट की मदद से ये युवा अब अपने गांव लौटकर तुरंत अपना स्वरोजगार शुरू करने में सक्षम हो चुके हैं।

*आत्मविश्वास से लबरेज अबूझमाड़ का भविष्य*

समापन समारोह में जब ये युवा अपनी टूल किट थामे खड़े थे, तो उनके चेहरों पर भविष्य को लेकर एक नई चमक और गहरा आत्मविश्वास था। उन्होंने ITBP के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण ने उनके भीतर यह भरोसा जगाया है कि वे भी अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं।

41वीं वाहिनी ITBP की यह मानवीय और विकासात्मक पहल यह साबित करती है कि सुरक्षा बल केवल सीमाओं और अंदरूनी क्षेत्रों की रक्षा ही नहीं कर रहे, बल्कि अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों में सामाजिक- आर्थिक विकास और कौशल उन्नयन की नई रोशनी भी फैला रहे हैं। ये युवा अब अपने क्षेत्र के दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर और बस्तर संभाग से रायपुर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान की भावना के साथ कवर्धा वनमंडल में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2026 का आयोजन

    *भोरमदेव अभयारण्य में 02 से 08 अक्टूबर तक विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम*   वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन एवं श्रीमती अनिता साहू, अधीक्षक, भोरमदेव अभयारण्य के मार्गदर्शन में कवर्धा…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग