Ro no D15139/23

14 जून को ऑनलाइन योग सत्र का होगा आयोजन

 

अम्बिकापुर 13 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 हेतु जिले में तैयारियां जारी है।
इस वर्ष की योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रखी गई है, जिसके माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। आयुष मंत्रालय के मार्गदर्शन में 14 जून को प्रातः 06.15 बजे से 07.35 बजे तक देशव्यापी ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में बडी संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला आयुष अधिकारी ने नागरिकों, विधार्थियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं से इस अभियान में बढ़- चढकर शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि जनसहभागिता बढ़ाने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विभागों एवं संस्थानों को अधिकाधिक लोगों का पंजीयन कराने एवं अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गये है। इधर 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए आयुष मंत्रालय ने योग संगम पोर्टल शुरू किया है। पोर्टल पर शासकीय कार्यालय शिक्षण संस्थान नगरीय एवं ग्रामीण निकाय सार्वजनिक संगठन अपने कार्यक्रमों का पंजीयन कर सकेंगे। आयोजन के बाद संबंधित संस्थाओं को कार्यक्रम का विवरण और छायाचित्र भी पोर्टल  http://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam    पर अपलोड करना होगा। योग को जन-आंदोलन का स्वरूप देने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलेभर में योग दिवस से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।

  • Related Posts

    भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का विधायक अजय चंद्राकर ने किया शुभारंभ

    *कार्यालय शुरू होने से भखारा तहसील के 73 गांवों को मिलेगी पंजीयन सेवाओं की सुविधा*   *प्रदेश का 121वां और धमतरी जिले का चौथा उप पंजीयक कार्यालय* रायपुर, 13 नवंबर…

    Read more

    गंगरेल मड़ई में उमड़ेगी आस्था, लोकसंस्कृति और परंपरा की अनूठी छटा

    मां अंगारमोती के दरबार में जुटें विभिन्न गांवों के देवी-देवता, सदियों पुरानी परंपराओं का हुआ निर्वहन   धमतरी, 13 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, जनजातीय परंपराओं और गहरी धार्मिक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?