Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ उमा बाई का पक्के घर का सपना

रायपुर, 14 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक प्रमुख कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों (ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में) को पक्का घर उपलब्ध कराना है। इसके तहत आर्थिक सहायता और होम लोन पर ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाती है। बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम रेंगनी की निवासी श्रीमती उमा बाई के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद और खुशियों का माध्यम बनी है। वर्षों तक कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों के बीच जीवन यापन करने वाले उनके परिवार को अब एक सुरक्षित और सम्मानजनक आशियाना मिल गया है।

 

*बरसात के चार महीने परिवार भय और असुविधा में बिताने थे मजबूर*

 

उमा बाई बताती हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे घर में रहता था, जहां बारिश के मौसम में छत से पानी टपकना आम बात थी। बरसात के चार महीनों तक पूरा परिवार भय और असुविधा के बीच जीवन बिताने को मजबूर रहता था। हर वर्ष वर्षा ऋतु से पहले मकान की खपरैल और दीवारों की मरम्मत करानी पड़ती थी, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता था। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण पक्के मकान का सपना केवल एक ख्वाहिश बनकर रह गया था।

 

*वर्षों पुराना सपना हुआ साकार*

 

इसी बीच प्रधानमंत्री आवास योजना उनके जीवन में आशा की नई किरण लेकर आई। वर्ष 2024-25 में उनका आवास स्वीकृत हुआ और मकान निर्माण के लिए शासन से 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस सहयोग से उनका वर्षों पुराना सपना साकार हुआ और आज उनका परिवार एक मजबूत एवं सुरक्षित पक्के मकान में निवास कर रहा है।

 

*जीवन में आत्मविश्वास और सम्मान बढ़ा*

 

नए घर में रहने के बाद परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब बारिश के मौसम में किसी प्रकार की चिंता नहीं रहती और पूरा परिवार सुरक्षित वातावरण में सुखद जीवन व्यतीत कर रहा है। पक्का मकान मिलने से उनके जीवन में आत्मविश्वास और सम्मान की भावना भी बढ़ी है।

 

*परिवार के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव हुई तैयार*

 

श्रीमती उमा बाई ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजना ने उनके परिवार को नई पहचान और सुरक्षित जीवन प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने न केवल उन्हें एक घर दिया है, बल्कि उनके परिवार के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव भी रखी है।

  • Related Posts

    चिरमिरी क्षेत्र को नई रेल सौगात, ₹602 करोड़ की नई ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी 0 स्थानीय विधायक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी के प्रयासों से क्षेत्र के विकास को मिले रही नई रफ्तार

      दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पाराडोल–नागपुर रोड नई रेल लाइन के लिए आमंत्रित किए ई-टेंडर; एमसीबी जिले की रेल कनेक्टिविटी होगी और मजबूत रायपुर, 2 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के…

    Read more

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मौजूदगी में शुरू हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’

      प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया राष्ट्रीय शुभारंभ, अगले 100 सप्ताह तक चलेगा जन-जागरूकता अभियान रायपुर, 02अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन