Ro no D15139/23

पुनर्वासित युवाओं को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल

*89 हितग्राहियों के बने आयुष्मान कार्ड*

*स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ रहे पुनर्वासित युवा*

रायपुर, 14 जून 2026/माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं को नई जिंदगी देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा और संबल प्रदान किया जा रहा है। ताकि वे आर्थिक चिंता से मुक्त होकर अपना और अपने परिवार का मुफ्त इलाज करा सकें l

बीजापुर जिले के कलेक्टर श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में बीजापुर जिले के पुनर्वासित युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुनर्वास केंद्र बीजापुर में विशेष शिविर आयोजित कर 89 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

*विशेष शिविर में हुआ पंजीयन और कार्ड निर्माण*

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हितग्राहियों का पंजीयन किया, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया तथा पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड तैयार किए। इस दौरान हितग्राहियों को योजना की पात्रता, लाभ और उपयोग की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।

*आयुष्मान भारत योजना का मिलेगा लाभ*

आयुष्मान कार्ड बनने के बाद पात्र हितग्राही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इससे जरूरत के समय बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और उपचार पर होने वाले आर्थिक बोझ से भी राहत मिलेगी।

*युवाओं में दिखा उत्साह*

इस पहल से पुनर्वास केंद्र में रह रहे युवाओं में उत्साह देखा गया। हितग्राहियों ने स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ने पर खुशी व्यक्त की और शासन की इस पहल को उपयोगी बताया। शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को योजना का सीधा लाभ मिला।

*अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास*

जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि समाज की मुख्यधारा में लौट रहे युवाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

*आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ते कदम*

जिला प्रशासन का उद्देश्य पुनर्वासित युवाओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है। आयुष्मान कार्ड निर्माण की यह पहल स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

  • Related Posts

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

    पांच सफाई मित्रों का सम्मान; जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने किया श्रमदान और पौधरोपण रायपुर, 25 सितंबर 2026/ स्वच्छता ही सेवा 2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत आज रायपुर के…

    Read more

    सेवा और समर्पण से ही सशक्त समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री अंत्योदय सेवा वंदन पर्व एवं वीरगाथा सम्मान समारोह में हुए शामिल, ‘नमो सेवा गाथा’ का हुआ मंचन*   *समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों, पुलिस,…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी