Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 17 जून से 21 जून 2026 तक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं अन्य केन्द्रों में विशेष योगसत्रों का आयोजन

राजनांदगांव 15 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) आयुष विभाग द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर 17 जून से 21 जून 2026 तक सुबह 7 बजे से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं अन्य केन्द्रों में विशेष योगसत्रों का आयोजन किया जाएगा। जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने बताया कि जिला में आयुष विभाग अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) सुरगी, बघेरा, सुकुलदैहान, मोहन्दी, पदुमतरा, भैंसातरा, मोहारा, कनेरी, बेलरगोंदी, संबलपुर, गैंदाटोला, महरूम, चिरचारीकला एवं सड़कचिरचारी, आयुष योगा एंड वेलनेस सेंटर, आयुष पॉलीक्लीनिक चिखली राजनांदगांव, एनसीडी क्लीनिक जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में विशेष योगसत्रों का आयोजन किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा मंडूकासन, वृक्षासन, भुजंगासन तथा प्राणायाम सहित विभिन्न योगाभ्यास कराये जाएंगे। योग तथा जीवन शैली के द्वारा रोगियों को मिलने वाले लाभों एवं सुधार की समीक्षा की जाएगी तथा आयुष चिकित्सकों द्वारा वर्तमान दिनचर्या में अनियमित जीवनशैली जनित बीमारियों से बचाव के लिए दैनिक खानपान एवं जीवनशैली में सुधार हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिले के सभी नागरिकों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने निकटतम आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में आयोजित होने वाले विशेष योगसत्रों एवं योग शिविर में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नियमित योगाभ्यास के लिए पहुंचने तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ व ऊर्जावान रहने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा वन मंत्री  केदार कश्यप ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

      *विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप* रायपुर, 19 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत नारायणपुर के बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय…

    Read more

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प* एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं* डिजिटल तकनीक से सरल हुई सेवा प्रक्रिया, आवेदन से प्रमाण पत्र तक पारदर्शी और समयबद्ध व्यवस्था

      रायपुर, 19 सितम्बर 2026/ नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की ‘सेवा सेतु’ पहल शासन और नागरिकों के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल