Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026ः बुजुर्गों को छड़ी, दिव्यांगों को बैटरी ट्राइसाइकिल  सुशासन तिहार बना दिव्यांगों-वरिष्ठजनों का सहारा, घर तक पहुंचे सहायक उपकरण

 

रायपुर, 15 जून 2026। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग, जिला रायपुर द्वारा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। शिविरों में प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई कर पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सामग्री शिविर स्थल पर ही प्रदान की गई, वहीं जरूरतमंदों तक उनके गांव एवं निवास स्थान पर पहुंचकर भी सहायता उपलब्ध कराई गई। इससे हितग्राहियों को तत्काल लाभ मिला और उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

अभनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कठिया में आयोजित प्रथम निवारण शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर श्री योगेश साहू एवं श्री गणेश राम को बैटरी संचालित ट्राइसाइकिल, श्री दिलेश्वर साहू एवं श्री पूर्णराम साहू को ट्राइसाइकिल तथा दामिनी और लोकेश निराला को व्हीलचेयर प्रदान की गई।

शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को भी छड़ियां वितरित कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराई गई। हितग्राहियों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से उन्हें समय पर सहायता और सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं, जिससे उनका जीवन अधिक सुगम और आत्मनिर्भर बन रहा है।

इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार छड़ी, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर, बैसाखी एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। इन उपकरणों ने उनके जीवन को अधिक सहज, सुरक्षित, सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से समाज कल्याण विभाग, जिला रायपुर द्वारा कुल 17 ट्रायसायकल. 16 श्रवण यंत्र, 07 बैटरी संचालित ट्रायसायकल, 05 व्हीलचेयर, 02 बैसाखी, 59 छड़ी तथा 03 वॉकर कुल 110 सामाग्री वितरित किए गए। यह पहल शासन की संवेदनशीलता, त्वरित सेवा प्रदायगी एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसने अनेक दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर उन्हें सम्मानपूर्वक एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने का नया अवसर प्रदान किया।

  • Related Posts

    दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की लखपति दीदियों के हुनर की चमक, ‘छत्तीसकला’ से मिल रही नई पहचान

    *बिहान की लखपति दीदियों ने कोसा साड़ी, पारंपरिक वस्त्र, बेल मेटल शिल्प और स्थानीय उत्पादों के साथ राष्ट्रीय मंच पर दिखाई अपनी उद्यमिता*   *छत्तीसगढ़ के पांच जिलों की स्व-सहायता…

    Read more

    घर बैठे ‘तुंहर टोकन’ से आसान हुई धान बिक्री, रामपुर केंद्र में 826 किसानों को मिल रहा लाभ

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, ऑनलाइन टोकन और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी पर किसानों ने जताया संतोष…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी