Ro no D15139/23

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर कानूनी अधिकारों से जागरूक हुए वरिष्ठ नागरिक

रायपुर , 15 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले के ग्राम तिलसिवा स्थित स्नेह सम्बल वृद्धाश्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृहद विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा संबंधी प्रावधानों तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती विनीता वार्नर के मार्गदर्शन तथा सचिव सुश्री पायल टोपनो के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री हृदय नारायण श्रीवास्तव ने की। उन्होंने ‘माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007’ की जानकारी देते हुए बताया कि यह कानून बुजुर्गों को भरण-पोषण, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा प्राप्त करने का अधिकार देता है।

शिविर में वक्ताओं ने बदलती सामाजिक परिस्थितियों में बुजुर्गों के सम्मान, संरक्षण और देखभाल के महत्व पर बल दिया। वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन, निःशुल्क विधिक सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं पीड़ित बुजुर्गों को प्रशासन की ओर से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में निवासरत कई वरिष्ठ नागरिकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए पारिवारिक उपेक्षा और दुर्व्यवहार की पीड़ा व्यक्त की। उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों ने हर संभव कानूनी और सामाजिक सहयोग का भरोसा दिलाया।

जागरूकता शिविर में सरपंच श्री कामेश्वर सिंह, वृद्धाश्रम अधीक्षिका श्रीमती पायल गुप्ता, पैरा लीगल वालंटियर्स तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य बुजुर्गों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें उपलब्ध कानूनी संरक्षण और सहायता तंत्र से जोड़ना रहा।

  • Related Posts

    महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा महतारी सदन रू मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    मुख्यमंत्री ने पंडरीपानी में 24.70 लाख रुपए की लागत से निर्मित महतारी सदन का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री ने 64.49 लाख रुपए के लागत के 6 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन…

    Read more

    राखी के धागे में विश्वास, बहनों के साथ विष्णु भैया का संकल्प

    महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला – मुख्यमंत्री श्री साय पंडरीपानी में रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय हुए शामिल फरसाबहार और…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक