Ro no D15139/23

मातृत्व सुरक्षा और नवजात देखभाल में सहारा बनी मिनी माता महतारी जतन योजना

रायपुर, 18 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा संचालित मिनी माता महतारी जतन योजना श्रमिक परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा साबित हो रही है। इसी योजना के तहत गरियाबंद जिले की हितग्राही कविता ध्रुव को 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।

कविता ध्रुव ने बताया कि योजना से मिली सहायता राशि का उपयोग वे अपने बच्चों के लालन-पालन, देखभाल और अन्य आवश्यक जरूरतों की पूर्ति में करेंगी। उन्होंने कहा कि मातृत्व के दौरान मिलने वाली यह आर्थिक सहायता श्रमिक परिवारों की महिलाओं के लिए काफी राहत देने वाली है। इससे नवजात शिशुओं के बेहतर पालन-पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री टपेीदन क्मव ैंप और श्रम विभाग के प्रति आभार जताते हुए पात्र हितग्राहियों से योजना का लाभ उठाने की अपील भी की।

उल्लेखनीय है कि मिनी माता महतारी जतन योजना का लाभ पंजीकृत निर्माण श्रमिक महिला अथवा पंजीकृत निर्माण श्रमिक की पत्नी को दिया जाता है। इसके लिए श्रम विभाग में पंजीयन आवश्यक है। बच्चे के जन्म के बाद निर्धारित आवेदन पत्र के साथ जन्म प्रमाण पत्र, श्रमिक पंजीयन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज संबंधित श्रम कार्यालय, जनपद कार्यालय या श्रम सुविधा केंद्र में जमा किए जा सकते हैं। पात्रता की जांच के बाद स्वीकृत सहायता राशि सीधे हितग्राही के बैंक खाते में अंतरित की जाती है।

कविता ध्रुव का कहना है कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है तथा ऐसी योजनाएं श्रमिक परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ मातृ एवं शिशु कल्याण को भी बढ़ावा दे रही हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से सशक्त हो रहे ग्रामीण परिवार, मिल रहा सम्मानजनक जीवन बरसात की चिंता हुई दूर, अब अपने पक्के घर में सुरक्षित और खुशहाल है परिवार

      कोरबा, 18 जून 2026/प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ कार्यक्रम…

    Read more

    जिला दण्डाधिकारी ने चंदन गोड़ को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

      कोरबा 18 जून 2026/जिला दण्डाधिकारी कोरबा  कुणाल दुदावत द्वारा 18 जून 2026 को आदेश पारित कर चंदन गोड़ उर्फ चंदन यादव को कोरबा जिले के साथ-साथ समीपवर्ती आठ जिलों…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग