Ro no D15139/23

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पीजी कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर में होगा  राज्य  स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे अध्यक्षता

अम्बिकापुर 20 जून 2026/   12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज ग्राउंड में सुबह 6 बजे से राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस गरिमामय आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे तथा अति विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, विधानसभा क्षेत्र सीतापुर विधायक श्री राम कुमार टोप्पो, गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अध्यक्ष श्री राम किशुन सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, अम्बिकापुर नगर पालिका महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, नगर पालिका निगम सभापति श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी उपस्थित रहेंगे

जिला आयुष विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई है। कार्यक्रम का आयोजन आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं तथा विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इस दौरान कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी भी प्रतिभागियों को दी जाएगी।

कलेक्टर श्री अजीत बसंत ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि योग स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होने के साथ-साथ मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर जीवनशैली से जुड़ी अनेक बीमारियों एवं समस्याओं से बचाव संभव है।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. शशिबाला जायसवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ योग आयोग के नामित योग प्रशिक्षक श्री छविराम साहू एवं श्रीमती न्योति साहू द्वारा प्रतिभागियों को योगाभ्यास का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं से ‘योग संगम पोर्टल-2026’ पर पंजीयन कराने की अपील की है। साथ ही कार्यक्रम से संबंधित जानकारी, छायाचित्र एवं वीडियो पोर्टल पर अपलोड करने को कहा हैं।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    ’सेवा मेरा योगदान उत्सव को सेवा संकल्प एवं दान उत्सव रूप में मनाया जाएगा, अभियान अंतर्गत संचालित गतिविधियों की हुई समीक्षा’

      कलेक्टर  श्री अजीत वसंत ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक जिले में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों में प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश सीएम हेल्पलाइन के…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक मित्रों को उन्नत कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण

    धान, अरहर व मक्का की समसामयिक समस्याओं से लेकर रबी फसलों की तैयारी तक वैज्ञानिकों ने दिया मार्गदर्शन मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक उपयोग, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों के बेहतर…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी