Ro no D15139/23

’सेवा मेरा योगदान उत्सव को सेवा संकल्प एवं दान उत्सव रूप में मनाया जाएगा, अभियान अंतर्गत संचालित गतिविधियों की हुई समीक्षा’

 
कलेक्टर  श्री अजीत वसंत ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों में प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की हुई समीक्षा, कलेक्टर ने विभागों से सम्बंधित रैंडम प्रतिवेदनों की जांच कर संतुष्टिपूर्ण प्रतिवेदन तैयार करने दिए निर्देश
समय सीमा में राजस्व प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश


अम्बिकापुर 21 सितम्बर 2026/
 कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में जिले में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों में प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों पर प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री वसंत ने आश्रम- छात्रावासों में निरीक्षण की जानकारी ली तथा आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को निर्देशित किया कि जो कमियां या शिकायतें सामने आ रही है, उनका जल्द से जल्द निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने तिब्बती प्रवासियों का सर्वे कार्य पूरा कर जल्द प्रेषित करने मैनपाट तहसीलदार को निर्देश दिए। वहीं डीएमएफ अंतर्गत वसूली प्रकरणों की स्थिति, डीएमएफ अंतर्गत अपूर्ण कार्यों की जानकारी, जाति प्रमाणपत्र एवं जन्म प्रमाणपत्र निर्माण में प्रगति जानकारी, मुआवजा प्रकरणों सहित अन्य विषयों पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान जनदर्शन, जन चैपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव, वन मंडलाधिकारी श्री लोकनाथ पटेल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, नगर निगम कमिश्नर श्री विनय कुमार अग्रवाल सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

सेवा मेरा योगदान उत्सव को सेवा संकल्प एवं दान उत्सव रूप में मनाया जाएगा, अभियान अंतर्गत संचालित गतिविधियों की हुई समीक्षा –
कलेक्टर श्री वसंत ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने विभागों से  अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आयोजित करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिस विभाग को जो भी गतिविधि दी गई है, वे गतिविधियां लगातार जारी रहे। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प एवं दान उत्सव 23 से 25 सितम्बर तक प्रदेश के सभी जिलों के नगरीय निकायों में आयोजित होगा।  सेवा संकल्प एवं दान उत्सव के अंतर्गत विविध गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। इसमें सेवा एवं स्वच्छता, विद्या दान एवं शिक्षा सहयोग, अन्न एवं वस्त्र दान, कौशल ज्ञान दान एवं प्रशिक्षण की गतिविधियां बड़े स्तर पर की जायेंगी। जल संरक्षण एवं जल स्त्रोतों की साफ-सफाई की जाएगी। पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक अभियान के तहत गतिविधियां आयोजित होगी। उन्होंने दान उत्सव को प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए।  उन्होंने इन गतिविधियों में एनसीसी, एनएसएस, स्वयंसेवक, स्व-सहायता समूह, सामाजिक संस्थाओं, युवा संगठनों तथा ‘मेरा युवा भारत’ सहित विभिन्न सहयोगी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी गतिविधियों को माय भारत पोर्टल पर फोटोग्राफ्स सहित अपलोड करने कहा गया।

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की हुई समीक्षा, कलेक्टर ने विभागों से सम्बंधित रैंडम प्रतिवेदनों की जांच कर संतुष्टिपूर्ण प्रतिवेदन तैयार करने दिए निर्देश

कलेक्टर श्री वसंत ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता की समस्या का संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण प्रतिवेदन तैयार किया जाए। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न विभागों से संबंधित रैंडम प्रतिवेदनों की जांच की। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रशासन तक पहुंचाते हैं। इसलिए प्राप्त शिकायतों के निराकरण में संवेदनशीलता, तत्परता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने, संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने  निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रकरणों की सतत निगरानी करने को कहा।

समय सीमा में राजस्व प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश-
कलेक्टर श्री वसंत ने राजस्व विभाग की समीक्षा में लंबित मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी तहसीलदारों को 6 माह से पूर्व के सभी प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग अपने समय सीमा के कार्यों में गंभीरता लाए तथा आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में नक्शा बटांकन के कार्य में तेजी लाने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया,  वहीं त्रुटि सुधार से सम्बन्धी प्रकरणों को जल्द निराकृत करने सभी एसडीएम को निर्देश दिए। इस दौरान  सीमांकन, नामांतरण, आधार सीडिंग, डिजिटल हस्ताक्षर, किसान किताब पत्र, जेंडर प्रविष्टि, कोटवारी भूमि, शासकीय पट्टे,अतिक्रमण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

    *4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन*   कवर्धा। कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी