Ro no D15139/23

पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से सुकमा के किसानों को मिली बड़ी राहत

*20 हज़ार 856 किसानों के खातों में पहुंचे 4.17 करोड़ रुपये से अधिक*

 

*खरीफ सीजन की तैयारी के लिए किसानों को मिला आर्थिक संबल*

 

रायपुर, 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसानों को केंद्र सरकार द्वारा हर साल 6 हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है l यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में चार-चार महीने के अंतराल पर दो-दो हजार की तीन समान किस्तों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है l

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी होने से सुकमा जिले के किसानों को बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राशि जारी किए जाने के साथ ही जिले के 20 हज़ार 856 किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 4 करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। इससे किसानों को खरीफ फसलों की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।

 

*पात्र किसानों तक पहुंच रहा योजना का लाभ*

 

कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त प्रयासों से पात्र किसानों को पीएम-किसान योजना का लाभ लगातार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन द्वारा किसानों का पंजीयन, दस्तावेजों का सत्यापन और आवश्यक प्रक्रियाओं को सरल बनाकर योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जा रहा है।

 

*किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी*

 

कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कृषि विशेषज्ञों और बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कृषि विभाग के उप संचालक श्री पी.आर. बघेल ने किसानों को ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, एग्रीस्टैक पंजीयन तथा बैंक खाते के सत्यापन जैसी आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोई भी पात्र किसान योजना से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

*आधुनिक खेती के लिए विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन*

 

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने किसानों को खरीफ मौसम की तैयारियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने उन्नत कृषि तकनीकों, गुणवत्तायुक्त बीजों के उपयोग, बीजोपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कृषि मशीनीकरण, प्राकृतिक खेती, उद्यानिकी तथा मत्स्य पालन के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।

विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती अपनाकर उत्पादन बढ़ाने, लागत कम करने तथा आय में वृद्धि करने के उपाय भी बताए।

 

*किसान बोले- खेती के लिए उपयोगी साबित होगी राशि*

 

पीएम-किसान योजना के तहत प्राप्त राशि को किसानों ने खरीफ सीजन की तैयारी के लिए उपयोगी बताया। किसानों ने कहा कि समय पर मिली यह आर्थिक सहायता बीज, खाद एवं अन्य कृषि कार्यों में सहायक होगी।

 

*आत्मनिर्भर और समृद्ध खेती की ओर बढ़ रहा सुकमा*

 

जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की सक्रिय पहल से जिले में किसान हितैषी योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है। प्रशासन ने किसानों से शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर आत्मनिर्भर और समृद्ध खेती की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण

    *नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश*   *सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की*   रायपुर, 19 अगस्त…

    Read more

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

    रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शहरी गैस…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ