Ro no D15139/23

धमतरी में अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

धमतरी 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश और आबकारी विभाग की सक्रिय निगरानी के चलते अवैध कारोबारियों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने गहनासियार गांव में छापेमार कार्रवाई कर 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार गहनासियार निवासी हीरालाल के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 16 जून को कोपेडीह गांव में भी आबकारी विभाग ने 8 लीटर महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की थी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।

यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक निशांत साधु के नेतृत्व में की गई। अभियान में विवेक दीवान, अजय कश्यप, गिरजा शंकर बघेल, मुख्य आरक्षक मुरली सोनी, आरक्षक प्रशांत यादव, सोमी पालेश्वर, नीरज, राजकिशोर और कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल विभाग को सूचित करें। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

    *4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन*   कवर्धा। कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी