Ro no D15139/23

पर्यटन स्थल मैनपाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास,120 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए योग कार्यक्रम

 

अम्बिकापुर 21 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिले के पर्यटन स्थल मैनपाट के नर्मदापुर में जनपद पंचायत मैनपाट के तत्वावधान में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

 

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपाट श्रीमती खुशबू शास्त्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री शाही, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविशंकर सिंह पैकरा, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा श्री हेमंत लकड़ा, सीएससी श्री कमलेश सिंह, श्री विजय सिंह तथा मंडल संयोजक श्री जयप्रकाश नेती शामिल रहे।

 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री अनिल सिंह एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जमुना प्रसाद यादव ने उपस्थित होकर योग के महत्व पर प्रकाश डाला और नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की कुंजी बताया।

 

इस अवसर पर स्कूली बच्चों एवं नर्मदापुर के ग्रामीणों सहित 120 से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ, निरोग एवं अनुशासित जीवन जीने का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

 

‘करें योग, रहें निरोग’ के संदेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को योग के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए नियमित योगाभ्यास अपनाने का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान छगन को बिजली बिल से मिल रही राहत

    छगन को सोलर पैनल लगाने से आर्थिक बचत के साथ बिजली बिल की चिंता से मिली मुक्ति*   *- प्रतिमाह माह 1700 रूपए तक हो रही बचत*   राजनांदगांव 23…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु 28 सितम्बर को निविदा आमंत्रित

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन