Ro no D15139/23

’सेवा संकल्प अभियान के तहत प्लास्टिक के उपयोग को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान’

 
’आकाशवाणी चैक और चैपाटी में दुकानदारों, विक्रेताओं एवं आम नागरिकों को किया गया जागरूक’

अम्बिकापुर 23 सितम्बर 2026/  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, अम्बिकापुर (आवास एवं पर्यावरण विभाग) तथा नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में शहर में प्लास्टिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान के तहत आकाशवाणी चैक एवं चैपाटी क्षेत्र में स्थानीय दुकानदारों, विक्रेताओं और आम नागरिकों को प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने की समझाइश दी गई।

पर्यावरण संरक्षण मंडल एवं नगर निगम की टीम द्वारा दुकानदारों और नागरिकों के बीच जागरूकता पम्पलेट का वितरण भी किया गया। टीम ने बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक कचरे का उचित निपटान करने तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता करने का संदेश दिया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करने तथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने की अपील की गई।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास पर रहेंगी

      अवेयरनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगी शामिल, आम नागरिकों से भी करेंगी मुलाकात धमतरी, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता…

    Read more

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों के साथ किया करमा नृत्य, विजेता दलों को किया सम्मानित   रायपुर, 11 नवंबर 2026। जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?