Ro no D15139/23

रोटरी द्वारा वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का भव्य विमोचन 

रोटरी क्लब द्वारा विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों में इंटरेक्ट क्लब की स्थापना की जाती है जिसका उद्देश्य छात्र छात्रों में समाज सेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना और राष्ट्र हित में भविष्य के अच्छे नागरिक बनाना । इसी कड़ी में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के अध्यक्ष उत्तम कुमार गर्ग ने रायपुर में 5 वें इंटरैक्ट क्लब की स्थापना वैदिक इंटरनेशनल स्कूल रायपुर में की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य युवा शक्ति को सेवा, नेतृत्व एवं संस्कारों से जोड़कर एक बेहतर समाज का निर्माण करना है । सहायक प्रांतपाल विनय अग्रवाल, शेखर अमीन एवं पृथ्वीपाल भटनागर ने नवगठित इंटरैक्ट क्लब की अध्यक्ष कु. जिकरा मुस्तकीम एवं सचिव मास्टर पराक्रम सिन्हा को चार्टर प्रदान कर उनके उज्ज्वल एवं सेवा भाव से परिपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। प्रदीप गोविंद शितूत ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के आसन से अपने उद्बोधन में भारत डागा ने रोटरी की वैश्विक पहचान, सेवा कार्यों एवं समाज के प्रति उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता मनीषा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को सफलता के तीन मूल मंत्र दिए— हर कार्य में अपना शत-प्रतिशत योगदान देना, जीवन में कृतज्ञता का भाव रखना तथा सकारात्मक सोच एवं संकल्प के साथ अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ना।

मुख्य अतिथि की आसंदी से स्कूल के चेयरमैन आनंद कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में वैदिक इंटरनेशनल स्कूल एवं इंटरैक्ट क्लब की ओर से भविष्य में रोटरी की सेवा गतिविधियों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय इंटरैक्ट एडवाइजर दिशानी चटर्जी द्वारा किया गया । संबलपुर से रोटरी के पधारें पूर्व अध्यक्ष बिलाल मलिक के उत्कृष्ट समन्वय एवं सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया ।

इस अवसर पर रोटरी क्लब से अरविंद जोशी, निपेश प्रजापति, प्रिंस जैन सहित कई रोटरी सदस्यगण, विद्यालय के प्राचार्य, उप-प्राचार्य, शिक्षक गण, इंटरैक्ट क्लब के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्वस्थ युवा, सशक्त भारत: धमतरी में चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम

    *‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ एवं ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के तहत दो दिवसीय आयोजन*   धमतरी, 31 अगस्त 2026। केंद्रीय संचार ब्यूरो, रायपुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत…

    Read more

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार