Ro no D15139/23

नैनो यूरिया और नैनो डीएपी ने बदली किसान भरत दिवाकर की खेती की तस्वीर

*कम लागत, बेहतर उत्पादन और गुणवत्तापूर्ण फसल से बढ़ी आय, वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़े कदम*

रायपुर, 22 जून 2026/ जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कचंदा निवासी किसान श्री भरत दिवाकर आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती में सफलता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं। लगभग तीन एकड़ कृषि भूमि पर खेती करने वाले श्री दिवाकर ने नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग से न केवल अपनी खेती की लागत कम की है, बल्कि फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है।

पूर्व में बढ़ती कृषि लागत और उत्पादन की अनिश्चितता उनके लिए बड़ी चुनौती थी। कृषि विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी फसलों में नैनो उर्वरकों का उपयोग शुरू किया। शुरुआत में इसे एक प्रयोग के रूप में अपनाया गया, लेकिन जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे।

श्री दिवाकर बताते हैं कि नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व संतुलित मात्रा में प्राप्त हुए, जिससे पौधों की वृद्धि बेहतर हुई और फसल की गुणवत्ता में सुधार आया। साथ ही उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की गई, जिससे खेती अधिक लाभकारी बन गई।

उन्होंने बताया कि पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में नैनो उर्वरकों का उपयोग अधिक सुविधाजनक है। पहले यूरिया की भारी बोरियों को खेत तक ले जाना और उनका उपयोग करना कठिन होता था, जबकि नैनो यूरिया की छोटी बोतलों को आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है और उनका छिड़काव भी सरलता से किया जा सकता है। इससे समय, श्रम और परिवहन लागत तीनों में बचत होती है।

कम लागत और बेहतर उत्पादन के कारण उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। श्री भरत दिवाकर का मानना है कि यदि किसान नई तकनीकों और वैज्ञानिक खेती की पद्धतियों को अपनाएं, तो कम संसाधनों में भी अधिक उत्पादन प्राप्त कर आत्मनिर्भर और समृद्ध बन सकते हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी कृषि विभाग के मार्गदर्शन में आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की है।

  • Related Posts

    मैनपाट में प्रस्तावित चार बॉक्साइट खदानों की शांतिपूर्ण जनसुनवाई हेतु मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई

      अम्बिकापुर 22 जून 2026/   सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में प्रस्तावित चार बॉक्साइट खदानों की पर्यावरण स्वीकृति के संबंध में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनसुनवाई का आयोजन 23…

    Read more

    सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

    *औद्योगिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए*   रायपुर, 22 जून 2026/ छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार को रायपुर स्थित…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास