Ro no D15139/23

 दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान

 

सतरूपा शीतला तालाब में श्रमदान कर जल स्रोत की सफाई, इंदिरा मार्केट में जूट-कपड़े की थैलियां वितरित

जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए दिया सहभागिता का संदेश

रायपुर, 24 सितम्बर 2026/ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत आज दुर्ग जिले में पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। राज्य शासन एवं जिला प्रशासन, दुर्ग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में जल स्रोतों की स्वच्छता, जल संरक्षण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया गया।

अभियान के तहत सतरूपा शीतला तालाब, सिविल लाइन, कसारीडीह, दुर्ग में जल संरक्षण एवं जल स्रोत सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, नगर पालिक निगम दुर्ग, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों तथा नागरिकों ने तालाब एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। नागरिकों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने, जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने और जल संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में दुर्ग की महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, एमआईसी सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

इसी क्रम में शाम 4 बजे इंदिरा मार्केट (सब्जी मार्केट), दुर्ग में प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां नागरिकों एवं बाजार में उपस्थित लोगों को जूट और कपड़े की थैलियों का वितरण कर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए प्रेरित किया गया। पर्यावरण हितैषी विकल्पों को अपनाने और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में नागरिकों की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक श्री ललित चंद्राकर, महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, नगर पालिक निगम दुर्ग तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारी उपस्थित रहे। ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत आयोजित इन गतिविधियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

  • Related Posts

    धान की फसल में कीट एवं रोग प्रबंधन के लिए कृषि विभाग ने जारी की सामयिक सलाह

      लगातार बारिश और अधिक नमी को देखते हुए किसानों को फसल का नियमित निरीक्षण करने की अपील धमतरी, 24 सितंबर 2026। खरीफ वर्ष 2026 में जिले में लगभग 1.39…

    Read more

    सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

      लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री, महिला एवं बाल विकास, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर, 24 सितंबर 2026/ विकास का अर्थ केवल नई सुविधाओं और अधोसंरचना का विस्तार नहीं है। विकास तब सार्थक होता…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम