Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत सोरम में जागरूकता कार्यक्रम

दिव्यांग बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश, ग्रामीणों ने ली नशा नहीं करने की शपथ

धमतरी, 24 सितंबर 2026। जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन के तत्वावधान में ग्राम सोरम में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नमो सेवा गाथा के अंतर्गत सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर नुक्कड़ नाटक, गीत एवं अन्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी संदेशों से जोड़ा गया।

कार्यक्रम में एग्जैक्ट फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों ने नशा मुक्ति पर आधारित प्रभावी नुक्कड़ नाटक एवं गीत प्रस्तुत कर नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित ग्रामीणों को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने नशे का सेवन नहीं करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशे से दूर रखने की शपथ ली।

इसी क्रम में शासकीय श्रवण बाधित बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा गुजरात के पुनर्निर्माण तथा कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण के आह्वान से संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य सुरक्षा और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी गीत, नाटक एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से दी गई। ग्रामीणों को पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ लेने, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम सोरम के सरपंच, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही नागरिकों की सहभागिता से स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    धान की फसल में कीट एवं रोग प्रबंधन के लिए कृषि विभाग ने जारी की सामयिक सलाह

      लगातार बारिश और अधिक नमी को देखते हुए किसानों को फसल का नियमित निरीक्षण करने की अपील धमतरी, 24 सितंबर 2026। खरीफ वर्ष 2026 में जिले में लगभग 1.39…

    Read more

    सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

      लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री, महिला एवं बाल विकास, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर, 24 सितंबर 2026/ विकास का अर्थ केवल नई सुविधाओं और अधोसंरचना का विस्तार नहीं है। विकास तब सार्थक होता…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम