Ro no D15139/23

अजिंक्य रहाणे की छुट्टी तय! इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री से KKR में मच सकता है बड़ा भूचाल

IPL 2027 Trade Window: IPL 2027 से पहले ट्रेड विंडो खुलते ही हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या के रास्ते अलग हो सकते हैं. इतना ही नहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स ने स्टार ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल करने के लिए दिलचस्पी दिखाई है.

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, KKR और मुंबई इंडियंस के बीच हार्दिक पांड्या को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है. अगर यह ट्रेड सफल होता है तो इसका सबसे बड़ा असर अजिंक्य रहाणे पर पड़ सकता है, जो फिलहाल कोलकाता की कप्तानी संभाल रहे हैं.

KKR की पहली पसंद बन सकते हैं हार्दिक

सूत्रों के मुताबिक, KKR प्रबंधन लंबे समय से हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में है. पिछले सीजन के अंत में भी दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन उस समय मामला आगे नहीं बढ़ सका. अब ट्रेड विंडो खुलने के बाद एक बार फिर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यदि हार्दिक कोलकाता की टीम में शामिल होते हैं तो उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है.

रहाणे की कप्तानी पर खतरा?

सूत्रों का कहना है कि अजिंक्य रहाणे को KKR ने लंबे समय की योजना के तहत कप्तान नहीं बनाया था. उन्हें एक अंतरिम विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था और फ्रेंचाइजी भविष्य के लिए नए कप्तान की तलाश में है. ऐसे में हार्दिक पांड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ी का आगमन रहाणे की कप्तानी के अंत का संकेत माना जा रहा है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रिंकू सिंह को फिलहाल कप्तानी का मजबूत दावेदार नहीं माना जा रहा.

राजस्थान रॉयल्स ने भी दिखाई दिलचस्पी

हार्दिक पांड्या के लिए राजस्थान रॉयल्स की ओर से भी प्रस्ताव मिलने की चर्चा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यशस्वी जायसवाल और हार्दिक पांड्या के बीच संभावित ट्रेड को लेकर बातचीत हुई है. हालांकि राजस्थान रॉयल्स लंबे समय के लिए रियान पराग को कप्तानी का चेहरा मान रही है. ऐसे में अगर हार्दिक टीम में शामिल भी होते हैं तो उन्हें नेतृत्व की भूमिका मिलने की संभावना कम दिखाई देती है.

क्या कहता है IPL का नियम?

आईपीएल नियमों के अनुसार कोई खिलाड़ी सीधे किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेड को लेकर बातचीत नहीं कर सकता. इस तरह की चर्चा केवल फ्रेंचाइजियों के बीच हो सकती है. हालांकि किसी भी ट्रेड को अंतिम रूप देने से पहले खिलाड़ी की सहमति जरूरी होती है. अगर खिलाड़ी ट्रेड के लिए तैयार नहीं होता है तो उसे रिलीज कर नीलामी में भेजा जा सकता है.

अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार

फिलहाल हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मुंबई इंडियंस, KKR और राजस्थान रॉयल्स की ओर से भी इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है. लेकिन अगर यह सौदा होता है तो IPL 2027 से पहले यह लीग के इतिहास के सबसे बड़े ट्रेड में से एक साबित हो सकता है.

  • Related Posts

    लता मंगेशकर के दौर में बनाई पहचान, फिर बॉलीवुड से बनाई दूरी… जानिए अनुराधा पौडवाल की कहानी

    Anuradha Paudwal Birthday Special: बॉलीवुड में एक समय ऐसा था, जब अनुराधा पौडवाल की आवाज हर तरफ सुनाई देती थी. ‘धक धक करने लगा’, ‘बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम’ और…

    Read more

    चक्रधर चैंपियंस की पहली हार, संदीप के दो गोलों से जीता मैनपाट टाइटंस

    रायपुर. 26 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 9वें मैच में मैनपाट टाइटंस ने चक्रधर चैंपियंस को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला