Ro no D15139/23

भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग वाराणसी में रचाई शादी, पवन सिंह भी पहुंचे

Akash Deep Marriage : (सुजीत कुमार) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर दी है. बुधवार को उन्होंने डेहरी अनुमंडल के मानिकपुर निवासी अमित कुमार सिंह की पुत्री अक्षिता राज के साथ विवाह बंधन में बंधकर सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया. वाराणसी में आयोजित भव्य विवाह समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच दोनों ने सात फेरे लिए.

वाराणसी में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ विवाह

विवाह समारोह वाराणसी में आयोजित किया गया, जहां दोनों परिवारों के परिजन, रिश्तेदार, मित्र और बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए गए और नवदंपती ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ रहने की शपथ ली.

पैतृक गांव में कई दिनों से चल रहा था उत्सव

रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड स्थित बड्डी गांव में आकाशदीप के पैतृक आवास पर पिछले कई दिनों से उत्सव जैसा माहौल बना हुआ था. 21 जून को तिलक, 22 जून को मेहंदी और संगीत तथा 23 जून को हल्दी की रस्म धूमधाम से आयोजित की गई। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली.

दूल्हे के रूप में आकाश दीप को देखने उमड़ी भीड़

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जब आकाशदीप दूल्हे के परिधान में अपने पैतृक आवास से निकले तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. शुभकामनाओं और आशीर्वाद के बीच बारात वाराणसी के लिए रवाना हुई। रास्ते भर लोगों ने अपने चहेते क्रिकेटर का स्वागत किया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की.

Rohtas News : पवन सिंह समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

विवाह समारोह में खेल, राजनीति, प्रशासन और मनोरंजन जगत से जुड़े कई विशिष्ट लोग शामिल हुए. भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और गायक पवन सिंह की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही. उनके पहुंचते ही प्रशंसकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. इसके अलावा कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और खेल प्रेमी भी नवदंपती को आशीर्वाद देने पहुंचे.

संघर्ष से टीम इंडिया तक का सफर बना प्रेरणा

गांव की साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर तय करने वाले आकाशदीप आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर उन्होंने क्रिकेट जगत में खास पहचान बनाई है. यही कारण रहा कि उनकी शादी को लेकर रोहतास ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला.

Pawan singh: सोशल मीडिया पर छाई शादी की तस्वीरें

विवाह समारोह से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं. क्रिकेट प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने नवदंपती को बधाई देते हुए उनके सुखद और सफल दांपत्य जीवन की कामना की.

मानिकपुर में भी भावुक रहा माहौल

दुल्हन अक्षिता राज के पैतृक गांव मानिकपुर में भी बेटी की शादी को लेकर भावुक और उल्लासपूर्ण माहौल रहा. दोनों परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सभी वैवाहिक रस्मों को संपन्न कराया. ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने नवदंपती को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

  • Related Posts

    लता मंगेशकर के दौर में बनाई पहचान, फिर बॉलीवुड से बनाई दूरी… जानिए अनुराधा पौडवाल की कहानी

    Anuradha Paudwal Birthday Special: बॉलीवुड में एक समय ऐसा था, जब अनुराधा पौडवाल की आवाज हर तरफ सुनाई देती थी. ‘धक धक करने लगा’, ‘बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम’ और…

    Read more

    चक्रधर चैंपियंस की पहली हार, संदीप के दो गोलों से जीता मैनपाट टाइटंस

    रायपुर. 26 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 9वें मैच में मैनपाट टाइटंस ने चक्रधर चैंपियंस को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला