Ro no D15139/23

विधायक लता उसेंडी ने विभिन गांवों में 19 निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

*01 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात*

 

रायपुर, 24 जून 2026/ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कोंडागांव जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, सामुदायिक भवन तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण राज्य शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने नेतृत्व के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार तीन कार्यकाल तक देश का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके नेतृत्व में हमारा देश में आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, कृषि, स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक और जनहितकारी कार्य हुए हैं।

 

विधायक सुश्री उसेण्डी ने ग्राम चिखलपुटी, ग्राम कुकाड़गारपाल, ग्राम बड़ेकनेरा, ग्राम बड़ेबेन्दरी और ग्राम छोटे भिरावण्ड के ग्रामवासियों को कुल लागत राशि 166.72 लाख रूपए के 19 विकास कार्यों की सौगात की। ग्राम पंचायत चिखलपुटी में कुल 40.73 लाख रुपये की लागत से चार विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें पुलिस लाइन के पास 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, उत्तम जैन के घर से गायत्री परिवार मंदिर तक 4 लाख रुपये की लागत से द्वितीय श्रेणी सड़क निर्माण, दंतेश्वरी अस्पताल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से पवन तिवारी के घर तक 7.50 लाख रुपये की लागत से 250 मीटर सीसी सड़क निर्माण तथा प्राथमिक शाला चिखलपुटी में 19.23 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण कार्य शामिल हैं।

 

उन्होंने ग्राम पंचायत कुकाड़गारपाल में 28.23 लाख रुपये की लागत के दो कार्यों का भूमिपूजन किया, इनमें मुख्य मार्ग से नयापारा मार्ग तक 9 लाख रुपये की लागत से 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण तथा स्कूलपारा स्थित माध्यमिक शाला के नवीन भवन निर्माण हेतु 19.23 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में कुल 46.79 लाख रुपये की लागत से आठ विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें बाजार स्थल के पास 2.50 लाख रुपये से बाउंड्रीवाल निर्माण, बाजारपारा चौक गुड़ी के पास 5 लाख रुपये से सामुदायिक भवन निर्माण, प्लाटपारा में 1 लाख रुपये से शेड निर्माण, कदमपारा में रोहित भोयर के घर के पास 3 लाख रुपये से शेड निर्माण, डोंगरीगुड़ा प्राथमिक शाला के नवीन भवन हेतु 18.79 लाख रुपये, शिवनाभाटा डेम में 3 लाख रुपये से स्नानघाट निर्माण, गौशाला मार्ग में 8.50 लाख रुपये से सीसी सड़क निर्माण तथा राजापारा में सामुदायिक भवन के पास 5 लाख रुपये से रंगमंच निर्माण कार्य शामिल हैं।

 

साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत बड़ेबेंदरी में 21.14 लाख रुपये की लागत के दो कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें 5 लाख रुपये की लागत से अटल डिजिटल सुविधा केंद्र तथा 16.14 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक शाला काड़कीपारा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत छोटेभिरावंड में कुल 29.83 लाख रुपये की लागत से तीन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें पंचायत भवन के सामने 5.81 लाख रुपये से शेड निर्माण, 19.23 लाख रुपये से नवीन उच्च प्राथमिक शाला भवन निर्माण तथा 4.79 लाख रुपये से मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालय शेड निर्माण कार्य शामिल हैं।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनिता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदई नाग, जनपद उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र ठाकुर, जनपद सदस्य श्रीमती नीलाबती नाग, श्री संतोष पात्र, श्री जैनेन्द्र ठाकुर, श्री हितेन्द्र झा, श्री विक्रम सोरी, श्री दयाशंकर दीवान, श्रीमती राजेश्वरी सोढ़ी, श्री प्रकाश, चुरगिया,श्रीमती धनमती नेताम, श्रीमती प्रेमबती कोर्राम, श्री सुरेराम मांझी, श्री विजय सोढ़ी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में हुए शामिल*   *चार विकास कार्यों की घोषणा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 स्थानों…

    Read more

    देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय राज्य खेल मंत्री डॉ.खड़से

    *छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की गूँज पूरे राज्य में ‘चलो रे संगी हॉकी खेलबो’ के रूप में गूँजेगी – उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?